Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
नूंह के पिनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन डिलीवरी शुरू.31 गांव इस सुविधा का लाभ उठाएंगे

नूंह के पिनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन डिलीवरी शुरू.31 गांव इस सुविधा का लाभ उठाएंगे

एक महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन भी किया

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
June 23, 2025
in जिला, टॉप न्यूज, राज्य, स्वास्थ्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

नूंह जिले के पिनगवां में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई ऑपरेशन थिएटर की सुविधा –

गर्भवती महिलाओं को यहां सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा फ्री मिलेगी-

You might also like

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

April 2, 2026
सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026

डॉक्टर की टीम ने सीएचसी में एक महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन भी किया –

पिनगवां सीएचसी के अंतर्गत 31 गांव इस सुविधा का लाभ उठाएंगे-

ब्यूरो रिपोर्ट नूह-

नूंह जिले के पिनगवां में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू हो गई है जिसके बाद यहाँ अब गर्भवती महिलाओं को यहां सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा फ्री मिलेगी और डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर उन्हें निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।दरअसल पिनगवां के लोग लंबे समय से इस सुविधा का इंतजार कर रहे थे क्यूंकि किसी महिला के डिलीवरी के लिए उन्हें प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ता था और दूसरी तरफ उन्हें मेडिकल सुविधा के लिए पैसे भी ज्यादा देने पड़ते थे जिस्सकी वजह से उन्हें मानसिक अशांति और आर्थिक तंगी से भी गुजरना होता था वहीँ यह सुविधा मिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी दिख रही है।

अस्पताल को मिली इस सुविधा के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है जहाँ ऑपरेशन थिएटर शुरू होने के बाद अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी भी हो चुकी है।पिनगवां के लोग लंबे समय से इस सुविधा के मांग कर रहे थे। अब तक इन ग्रामीणों को सीएचसी में सामान्य प्रसव की सुविधा तो मिल रही थी लेकिन अब सिजेरियन की सुविधा भी मिलेगी क्यूंकि सिजेरियन डिलीवरी के लिए उन्हें निजी अस्पताल, मांडीखेड़ा या नल्हड़ मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था।वहीँ अब पिनगवां सीएचसी के अंतर्गत 31 गांव आते हैं जो अब इस सुविधा का लाभ उठाएंगे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल अस्थाई सर्जन है लेकिन जल्द ही सीएचसी को स्थायी सर्जन और स्टाफ मिलने की उम्मीद है।सिविल सर्जन डॉक्टर सर्वजीत थापर ने बताया कि डॉक्टर डॉक्टर विशाल सिंगला ,गायनी सर्जन आरएस मलिक गायनी सर्जन और डॉक्टर चंद्र मोहन की टीम ने 2 दिन पहले सीएचसी में अफसाना नाम की एक महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन भी किया है।लोगों ने अस्पताल में पहली बार ऑपरेशन से बच्चा पैदा होने पर बहुत खुशी जताई। लोगों का कहना है कि अब उन्हें अपने परिवार की महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी नहीं होने पर प्रसव के लिए बाहर नहीं ले जाना पड़ेगा।ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत होने से महिलाओं को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। साथ ही,उन्हें निजी अस्पतालों में ऑपरेशन के लिए मोटी रकम भी नहीं चुकानी पड़ेगी।

Post Views: 224
Tags: #haryana news#gurugram news#nuh news# nuh chc#operation theater facilities
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

by SEO Team
April 2, 2026
0

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

Next Post
हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया,हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने किया एनकाउंटर में मार गिराया-

हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया,हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने किया एनकाउंटर में मार गिराया-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .