Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
फरीदाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,प्रिंसिपल और गणित के टीचर को बताया आत्महत्या का जिम्मेदार

फरीदाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,प्रिंसिपल और गणित के टीचर को बताया आत्महत्या का जिम्मेदार

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
June 28, 2025
in जिला, टॉप न्यूज, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

फरीदाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या –

आत्महत्या का जिम्मेदार स्कूल की प्रिंसिपल और एक गणित के टीचर को बताया-

You might also like

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों आज करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल-

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों आज करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल-

July 9, 2025
Sसतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर आज दिल्ली में होगी मीटिंग

Sसतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर आज दिल्ली में होगी मीटिंग

July 9, 2025

स्कूल ने सुरुचि को गेम से निकाला –

मां हरियाणा पुलिस में ASI-

पुलिस कर रही है मामले की जांच-

ब्यूरो रिपोर्ट फरीदाबाद –

फरीदाबाद पुलिस लाइन में 10वीं कक्षा की 14 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के माता-पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आत्महत्या का जिम्मेदार स्कूल की प्रिंसिपल और एक गणित के टीचर को बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका छात्रा सुरुचि चौधरी के परिजनों ने बताया है कि,उनकी बेटी सेक्टर 30 के पुलिस लाइन के एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल में उसको प्रिंसिपल द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, सुरुचि 9वीं कक्षा में तीन पेपर मे फेल हो गई थी। जिसके चलते स्कूल प्रिंसिपल, सुरुचि को वापस 9वीं कक्षा में भेजने के बात कही जा रही थी।

मृतका की मां सुनीता ने बताया कि वह इस बात को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल से मिली थी। लेकिन प्रिंसिपल ने उनकी किसी भी बात को नही सुना। सुरुचि 10वीं कक्षा में रहकर पढ़ाई करना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने प्रिंसिपल से अपील की थी वह इस बार ज्यादा मेहनत करेगी और पास होगी। इसी के चलते सुरुचि मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और 26 जून को स्कूल से लौटने के बाद सुरुचि ने फांसी लगा ली। सुरुचि चौधरी की माँ सुनीता हरियाणा पुलिस में ASI के पद पर फरीदाबाद के पल्ला थाने में तैनात है और पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सुरुचि का परिवार मूल रूप से हिसार के गांव खानपुर का रहने वाला है। पूरा परिवार पिछले काफी समय से पुलिस लाइन के टावर नंबर 2 के 59 नंबर क्वाटर में रहा रहा है। सुरुचि के अलावा सुनीता की दो छोटी बेटियां भी है जो इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, सुरुचि खो- खो की नेशनल लेवल की प्लेयर भी थी। सुरुचि को स्कूल द्वारा अंडर- 19 से निकालकर अंदर 14 का कैप्टन बना दिया था। जबकि सुरुचि अंडर-19 के बच्चों के साथ खेलना चाहती थी। मां सुनीता का आरोप है इसे लेकर सुरुचि बार-बार उनसे बोलती थी की मैं इस टीम के साथ जीत नही पाउंगी।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया है कि 26 जून को सुरुचि नामक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसमें उनके माता-पिता की तरफ से शिकायत दी गई है। शिकायत में स्कूल प्रिंसिपल पर कई आरोप लगाए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी बात सामने आएगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Post Views: 111
Tags: #haryana news#gurugram news# faridabaad news# big news#top news# student hanged himself
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों आज करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल-

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों आज करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल-

by Hariyana Vardaan
July 9, 2025
0

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों करेंगे आज चक्का जाम- सड़कों पर पुलिस है तैनात- आम लोगों को हो सकती है परेशानी- ब्यूरो...

Sसतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर आज दिल्ली में होगी मीटिंग

Sसतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर आज दिल्ली में होगी मीटिंग

by Hariyana Vardaan
July 9, 2025
0

पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर दिल्ली में अहम बैठक हो रही है- नए जल...

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया-

सोहना के भीम बाग में “मेरा अधिकार,मेरा संविधान यात्रा का स्वागत हुआ-

by Hariyana Vardaan
July 9, 2025
0

सोहना के भीम बाग में "मेरा अधिकार,मेरा संविधान यात्रा का स्वागत हुआ- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार...

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया-

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया

by Hariyana Vardaan
July 8, 2025
0

हरियाणा के पलवल में "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" अभियान कार्यक्रम चलाया गया - कार्यक्रम में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन...

Next Post
गुरुग्राम में SUV ने ठोके कई वाहन,:एक युवक को घसीटा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

गुरुग्राम में SUV ने ठोके कई वाहन,:एक युवक को घसीटा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .