Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
फरीदाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,प्रिंसिपल और गणित के टीचर को बताया आत्महत्या का जिम्मेदार

फरीदाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,प्रिंसिपल और गणित के टीचर को बताया आत्महत्या का जिम्मेदार

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
June 28, 2025
in जिला, टॉप न्यूज, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

फरीदाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या –

आत्महत्या का जिम्मेदार स्कूल की प्रिंसिपल और एक गणित के टीचर को बताया-

You might also like

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब 51,000 रुपए दिए जाएंगे-

July 2, 2025
हरियाणा में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्यों का ठेका सहकारी श्रम एवं निर्माण समितियों को दिया जाएगा, मिलेगा एक करोड़ तक के निर्माण कार्यों का ठेका

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब 51,000 रुपए दिए जाएंगे,6 माह के भीतर विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

July 2, 2025

स्कूल ने सुरुचि को गेम से निकाला –

मां हरियाणा पुलिस में ASI-

पुलिस कर रही है मामले की जांच-

ब्यूरो रिपोर्ट फरीदाबाद –

फरीदाबाद पुलिस लाइन में 10वीं कक्षा की 14 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के माता-पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आत्महत्या का जिम्मेदार स्कूल की प्रिंसिपल और एक गणित के टीचर को बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका छात्रा सुरुचि चौधरी के परिजनों ने बताया है कि,उनकी बेटी सेक्टर 30 के पुलिस लाइन के एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल में उसको प्रिंसिपल द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, सुरुचि 9वीं कक्षा में तीन पेपर मे फेल हो गई थी। जिसके चलते स्कूल प्रिंसिपल, सुरुचि को वापस 9वीं कक्षा में भेजने के बात कही जा रही थी।

मृतका की मां सुनीता ने बताया कि वह इस बात को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल से मिली थी। लेकिन प्रिंसिपल ने उनकी किसी भी बात को नही सुना। सुरुचि 10वीं कक्षा में रहकर पढ़ाई करना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने प्रिंसिपल से अपील की थी वह इस बार ज्यादा मेहनत करेगी और पास होगी। इसी के चलते सुरुचि मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और 26 जून को स्कूल से लौटने के बाद सुरुचि ने फांसी लगा ली। सुरुचि चौधरी की माँ सुनीता हरियाणा पुलिस में ASI के पद पर फरीदाबाद के पल्ला थाने में तैनात है और पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सुरुचि का परिवार मूल रूप से हिसार के गांव खानपुर का रहने वाला है। पूरा परिवार पिछले काफी समय से पुलिस लाइन के टावर नंबर 2 के 59 नंबर क्वाटर में रहा रहा है। सुरुचि के अलावा सुनीता की दो छोटी बेटियां भी है जो इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, सुरुचि खो- खो की नेशनल लेवल की प्लेयर भी थी। सुरुचि को स्कूल द्वारा अंडर- 19 से निकालकर अंदर 14 का कैप्टन बना दिया था। जबकि सुरुचि अंडर-19 के बच्चों के साथ खेलना चाहती थी। मां सुनीता का आरोप है इसे लेकर सुरुचि बार-बार उनसे बोलती थी की मैं इस टीम के साथ जीत नही पाउंगी।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया है कि 26 जून को सुरुचि नामक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसमें उनके माता-पिता की तरफ से शिकायत दी गई है। शिकायत में स्कूल प्रिंसिपल पर कई आरोप लगाए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी बात सामने आएगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Post Views: 106
Tags: #haryana news#gurugram news# faridabaad news# big news#top news# student hanged himself
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब 51,000 रुपए दिए जाएंगे-

by Hariyana Vardaan
July 2, 2025
0

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब 51,000 रुपए दिए जाएंगे- 1.80 लाख रुपए तक की वार्षिक आय...

हरियाणा में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्यों का ठेका सहकारी श्रम एवं निर्माण समितियों को दिया जाएगा, मिलेगा एक करोड़ तक के निर्माण कार्यों का ठेका

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब 51,000 रुपए दिए जाएंगे,6 माह के भीतर विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

by Hariyana Vardaan
July 2, 2025
0

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब 51,000 रुपए दिए जाएंगे- 1.80 लाख रुपए तक की वार्षिक आय...

हरियाणा में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्यों का ठेका सहकारी श्रम एवं निर्माण समितियों को दिया जाएगा, मिलेगा एक करोड़ तक के निर्माण कार्यों का ठेका

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब 51,000 रुपए दिए जाएंगे ,विवाह के 6 महीने के भीतर रजिस्ट्रेशन जरूरी

by Hariyana Vardaan
July 2, 2025
0

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब 51,000 रुपए दिए जाएंगे- 1.80 लाख रुपए तक की वार्षिक आय...

हरियाणा सरकार नेहरू कॉलोनी के कई मकानों को गिराने की तैयारी में है ,10 जुलाई तक का समय घर खाली करने के लिए दिया गया –

हरियाणा सरकार नेहरू कॉलोनी के कई मकानों को गिराने की तैयारी में है ,10 जुलाई तक का समय घर खाली करने के लिए दिया गया –

by Hariyana Vardaan
July 2, 2025
0

हरियाणा सरकार 8 हजार घर गिराएगी- नेहरू कॉलोनी के कई मकानों को गिराने की है तैयारी- 10 जुलाई तक का...

Next Post
गुरुग्राम में SUV ने ठोके कई वाहन,:एक युवक को घसीटा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

गुरुग्राम में SUV ने ठोके कई वाहन,:एक युवक को घसीटा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .