Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
हरियाणा के जिला मेवात के इस गांव को जाना जाता है,अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से,स्वागत की चल रही तैयारी।

हरियाणा के जिला मेवात के इस गांव को जाना जाता है,अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से,स्वागत की चल रही तैयारी।

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
November 7, 2024
in अंतरराष्ट्रीय, टॉप न्यूज, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा वरदान ब्यूरो:  

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर ली है।   खास बात है कि इन सबके बीच हरियाणा का एक गांव भी ट्रंप की इस जीत को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहा है।

You might also like

सोहना नगरपरिषद बोर्ड की बैठक-42 प्रस्तावों को दी मंजूरी।

सोहना नगरपरिषद बोर्ड की बैठक-42 प्रस्तावों को दी मंजूरी।

December 2, 2025

सोहना MVN सोसाइटी में लगाया गया रक्तदान शिविर-

November 30, 2025

हरियाणा के मेवात जिले के अंतर्गत आने वाले मरोड़ा गांव को ट्रंप ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। करीब 7 साल पहले 2017 में इस मरोड़ा गांव को ट्रंप ग्राम का नाम दिया गया था। यह आज भी कागजों में मरोड़ा गांव के नाम से जाना जाता है, लेकिन इसके नए नाम ने ही फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
बता दें रि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सरकार बनने के बाद से हर घर शौचालय नाम से विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान का उद्देश्य था कि शौचालय के लिए बेटी और महिलाओं को खुले में शौच न करना पड़े। पीएम मोदी की इस अपील के बावजूद मेवात के क्षेत्र में यह अभियान धीमा चल रहा था। इसमें मेवात का मरोड़ा गांव भी शामिल था। यहां 160 घर ऐसे थे, जहां 2017 तक शौचालय नहीं बन पाए थे। ऐसे में बहु बेटियों को शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ता था। इस दौरान एक प्राइवेट सामाजिक संस्था सुलभ इंटरनेशनल मरोड़ा गांव पहुंची तो हालात देखकर हैरान रह गई।

गांव का पूर्व और वर्तमान सरपंच एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने लगा। ऐसे में सुलभ इंटरनेशनल ने स्वयं ही प्रत्येक घर में शौचालय बनवाने की जिम्मेदारी ले ली। इस मुहिम के चलते ही मरोड़ा गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुका है।  यह नाम सुलभ इंटरनेशनल ने ही दिया है। दरअसल, उस समय पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती की चर्चाएं चल रही थी। ऐसे में संस्था ने निर्णय लिया कि पीएम मोदी के जिगरी दोस्त डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर इस गांव का नाम ट्रंप ग्राम रखा जाए।

Post Views: 1,236
Tags: #donaldtremp#amerikarastrpati#haryananews#haryanakhabar#haryanasmachar#gurugramnews#mewatnews#delhinews#amerikanews#delhincrbreakingnews
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

सोहना नगरपरिषद बोर्ड की बैठक-42 प्रस्तावों को दी मंजूरी।

सोहना नगरपरिषद बोर्ड की बैठक-42 प्रस्तावों को दी मंजूरी।

by SEO Team
December 2, 2025
0

सोहना नगरपरिषद बोर्ड की बैठक शांतिपूर्वक सम्पन्न। बैठक में 42 प्रस्तावों को दी मंजूरी। 5 पार्षद रहे अनुपस्थित। परिषद चार...

सोहना MVN सोसाइटी में लगाया गया रक्तदान शिविर-

by SEO Team
November 30, 2025
0

सोहना MVN सोसाइटी में लगाया गया रक्तदान शिविर- संत भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने एकत्रित किया रक्त- सोहना लायंस क्लब...

हरियाणा की महिला आईएएस के पुतले पर पहले बरसाए जूते- फिर कर दिया आग के हवाले-

by SEO Team
November 30, 2025
0

हरियाणा की महिला आईएएस के पुतले पर पहले बरसाए जूते- फिर कर दिया आग के हवाले- सोहना,हरियाणा वरदान संवाददाता। ब्राह्रमण...

जेके बिजनेस स्कूल में इंडस्ट्री-अकादमिया मीट, समागम का आयोजन!

by SEO Team
November 30, 2025
0

जेके बिजनेस स्कूल में इंडस्ट्री-अकादमिया मीट, समागम का आयोजन! सोहना,हरियाणा वरदान संवाददाता। भोंडसी स्थित जेके बिजनेस स्कूल ने इंडस्ट्री-अकादमिया मीट,...

Next Post
निजी स्कूल के टीचरो ने छात्र पर लात घुसो के बाद बरसाए डंडे,हालत गंभीर।.

निजी स्कूल के टीचरो ने छात्र पर लात घुसो के बाद बरसाए डंडे,हालत गंभीर।.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .