Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर-प्लांट चंडीगढ़ में शुरू हुआ,हर साल करीब 35 लाख यूनिट स्वच्छ ऊर्जा पैदा करेगा

नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर-प्लांट चंडीगढ़ में शुरू हुआ,हर साल करीब 35 लाख यूनिट स्वच्छ ऊर्जा पैदा करेगा

CREST ने शुरू किया

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
June 26, 2025
in जिला, टॉप न्यूज, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

 

नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर-प्लांट चंडीगढ़ में शुरू हुआ –

You might also like

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

April 2, 2026
सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026

CREST ने शुरू किया –

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अपर सचिव नितेश व्यास ने प्लांट का दौरा किया-

हर साल करीब 35 लाख यूनिट स्वच्छ ऊर्जा पैदा करेगा-

हर साल बचेगा 477.5 मिलियन लीटर पानी-

कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी-

ब्यूरो रिपोर्ट चंडीगढ़

चंडीगढ़ में नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर-प्लांट यानि (तैरता हुआ सौर संयंत्र) शुरू हो गया है।चंडीगढ़ रिन्युएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी यानि CREST ने इसे शुरू किया है।चंडीगढ़ में जल कार्य, सेक्टर-39 स्थित वाटरवर्क्स पर यह शुरू हुआ है।इस अवसर पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अपर सचिव नितेश व्यास ने प्लांट का दौरा किया जो दो दिन के दौरे पर चंडीगढ़ आये हुए हैं।


परियोजना की सराहना करते हुए कहा नितेश व्यास ने कि फ्लोटिंग सोलर-प्लांट के शुरू होने से पर्यावरण को संरक्षण मिलेगा और सतत ऊर्जा की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति होगी। इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के सचिव एवं निदेशक तथा CREST के सीईओ ने उन्हें इस परियोजना के बारे में बताया और इसके भविष्य के उपयोग के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस योजना से हर साल बचेगा 477.5 मिलियन लीटर पानी बचेगा और 2415 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।फ्लोटिंग सोलर प्लांट हर साल करीब 35 लाख यूनिट स्वच्छ ऊर्जा पैदा करेगा और साथ ही, जलाशय की सतह पर पैनल लगे होने से वाष्पीकरण में कमी आएगी जिससे हर साल लगभग 477.5 मिलियन लीटर पीने योग्य पानी की बचत होगी जोकि वाकई में प्रेरणादायक है।उन्होंने चंडीगढ़ को हरित ऊर्जा की राजधानी बनाने के प्रयासों की सराहना की वहीँ इस मौके पर CREST, CPDL और नगर निगम चंडीगढ़ के अधिकारीगण भी मौजूद थे ।आपको बता दें ,अब तक CREST ने चंडीगढ़ में कुल 89.689 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट्स स्थापित किए हैं।यह परियोजना न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह जल संरक्षण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और जलवायु परिवर्तन एक्शन प्लान के लक्ष्यों को पूरा करने में भी अपना अहम योगदान देगी। हालाँकि फ्लोटिंग सोलर-प्लांट का कितना उपयोग होता है और इसकी परियोजना और कहाँ – स्थापित होती है यह भी आगे देखना होगा।

Post Views: 205
Tags: #haryana news#gurugram news# chandigadh news#sohna news#top news#big news#started floating plant
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

by SEO Team
April 2, 2026
0

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

Next Post
हरियाणा पुलिस का गैंगेस्टरों के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू,सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए गए

हरियाणा पुलिस का गैंगेस्टरों के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू,सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .