Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
पोर्ट ब्लेयर का नाम अब श्री विजय पुरम होगा, गृह मंत्री अमित शाह बोले –  गुलामी का एक और निशान मिटा दिया गया।

पोर्ट ब्लेयर का नाम अब श्री विजय पुरम होगा, गृह मंत्री अमित शाह बोले – गुलामी का एक और निशान मिटा दिया गया।

admin by admin
September 13, 2024
in टॉप न्यूज, देश
0
Share on FacebookShare on Twitter

अमित शाह ने कहा कि विजय पुरम स्वतंत्रता संग्राम में हासिल की गई जीत और उसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अद्वितीय भूमिका का चिन्ह है। अंडमान और निकोबार का हमारे स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी “पोर्ट ब्लेयर” का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने “X” पर पोस्ट में पोर्ट ब्लेयर के नए नाम का एलान किया है। अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी विजन के तहत देश को औपनिवेशिक पहचान से मुक्त करने के लिए हमने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजय पुरम करने का निर्णय लिया है। गुलामी का एक और निशान हमेशा के लिए मिटा दिया गया है।

You might also like

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों आज करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल-

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों आज करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल-

July 9, 2025
Sसतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर आज दिल्ली में होगी मीटिंग

Sसतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर आज दिल्ली में होगी मीटिंग

July 9, 2025

उन्होंने लिखा कि पहले के नाम में औपनिवेशिक विरासत थी। विजय पुरम स्वतंत्रता संग्राम में हासिल की गई जीत और उसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अद्वितीय भूमिका का प्रतीक है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का हमारे स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में अद्वितीय स्थान है। यह द्वीप क्षेत्र जो कभी चोल साम्राज्य के नौसैनिक अड्डे के रूप में काम करता था, आज हमारी रणनीतिक और विकास आकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार बनने के लिए तैयार है। यह वह स्थान भी है जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हमारे तिरंगे को पहली बार फहराया था और वह सेल्युलर जेल भी है जहां वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के लिए मिलकर संघर्ष किया था।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पोर्ट ब्लेयर अंग्रेजों का दिया नाम है। पोर्ट ब्लेयर औपनिवेशिक नाम था। पोर्ट ब्लेयर में अंग्रेजो द्वारा काले पानी की सजा पाने वाले कैदियों पर अत्याचार किया जाता था। इसका नया नाम श्री विजय पुरम स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति में है। अंग्रेजों को भगाने का काम हम लोगों ने किया। महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। गृहमंत्री अमित शाह का यह निर्णय एक सराहनीय कदम है। हम इस कदम का समर्थन करते हैं।

केंद्र सरकार लगातार बदल रही नाम
केंद्र सरकार अंडमान-निकोबार में द्वीपों के नाम लगातार बदल रही है। पहले केंद्र सरकार ने रोस आइलैंड का नामकरण नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वीप के नाम पर किया था। इसके अलावा नील आइलैंड को शहीद द्वीप और हेवलॉक आइलैंड को स्वराज द्वीप का नाम दिया गया। इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया गया। पराक्रम दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने विधिवत रूप से इसकी शुरुआत की थी। बता दें कि अंडमान निकोबार में द्वीपों का अभी तक नामकरण नहीं हुआ था लेकिन पीएम मोदी ने इन द्वीपों को नई पहचान दी।

Post Views: 1,025
Tags: अमित शाह
admin

admin

Related Stories

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों आज करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल-

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों आज करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल-

by Hariyana Vardaan
July 9, 2025
0

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों करेंगे आज चक्का जाम- सड़कों पर पुलिस है तैनात- आम लोगों को हो सकती है परेशानी- ब्यूरो...

Sसतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर आज दिल्ली में होगी मीटिंग

Sसतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर आज दिल्ली में होगी मीटिंग

by Hariyana Vardaan
July 9, 2025
0

पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर दिल्ली में अहम बैठक हो रही है- नए जल...

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया-

सोहना के भीम बाग में “मेरा अधिकार,मेरा संविधान यात्रा का स्वागत हुआ-

by Hariyana Vardaan
July 9, 2025
0

सोहना के भीम बाग में "मेरा अधिकार,मेरा संविधान यात्रा का स्वागत हुआ- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार...

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया-

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया

by Hariyana Vardaan
July 8, 2025
0

हरियाणा के पलवल में "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" अभियान कार्यक्रम चलाया गया - कार्यक्रम में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन...

Next Post
हरियाणा में Road Accident – ट्रक के पीछे साइड में घुसी स्कॉर्पियो कार, एक फौजी समेत तीन दोस्तों की मौत

हरियाणा में Road Accident - ट्रक के पीछे साइड में घुसी स्कॉर्पियो कार, एक फौजी समेत तीन दोस्तों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .