Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
मनसा देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा, लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने शीश नवाया, लिया माता का आशीर्वाद

मनसा देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा, लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने शीश नवाया, लिया माता का आशीर्वाद

admin by admin
October 3, 2024
in टॉप न्यूज, देश, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े ।

गुरुवार से आरम्भ हुए शारदीय नवरात्रों के पहले दिन माता मनसा देवी मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। एक ही दिन में एक लाख श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। श्री माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थीं। मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्त माता मनसा देवी के दर्शन करने के लिए आ गए। इस दौरान मंदिर परिसर में हर जगह जोर जोर से ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंज रहे थे।

You might also like

चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काट_कर हत्*या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे(वीडियो)

चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काट_कर हत्*या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे(वीडियो)

December 22, 2024
पुलिस थाने में तैनात एसपीओ की ड्यूटी के दौरान अचानक हुई मौत(वीडियो)

पुलिस थाने में तैनात एसपीओ की ड्यूटी के दौरान अचानक हुई मौत(वीडियो)

December 21, 2024

मंदिर को सुंदर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। शाम के समय श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर रंग बिरंगी रोशनी में जगमगाता उठा। मंदिर में पहली बार दंडवत प्रणाम, गर्भवती महिला और दिव्यांगों के लिए अलग लाइन लगाई गईं।

श्री माता मनसा देवी बोर्ड की तरफ से श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए बेहतर सुविधाओं के इंतजाम भी किए गए थे। मंदिर में वालंटियर्स और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के चलते मंदिर को चार सेक्टरों में बांटा गया है और 13 पुलिस नाके लगाए गए हैं।

नवरात्र में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए माता रानी के कपाट सुबह 4 से रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। माता मनसा देवी की प्रतिदिन 4 बार आरती होती है। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद आरती सुबह 4:30 बजे होती है। इसके बाद सुबह 7 बजे आरती होती है। दोपहर 11 बजे माता की भोग आरती, शाम 7 बजे सायं आरती और अंत में मंदिर के कपाट बंद से पहले माता की शयन आरती होती है।

Post Views: 339
Tags: मनसा देवी
admin

admin

Related Stories

चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काट_कर हत्*या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे(वीडियो)

चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काट_कर हत्*या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे(वीडियो)

by Hariyana Vardaan
December 22, 2024
0

पुलिस के हत्थे चढ़ा चहेरे भाई का हत्यारोपी- तीन दिन पहले रात के समय कुल्हाड़ी से काट कर की थी...

पुलिस थाने में तैनात एसपीओ की ड्यूटी के दौरान अचानक हुई मौत(वीडियो)

पुलिस थाने में तैनात एसपीओ की ड्यूटी के दौरान अचानक हुई मौत(वीडियो)

by Hariyana Vardaan
December 21, 2024
0

सिटी पुलिस थाना में तैनात SPO ने आन ड्यूटी तोड़ा दम- मृतक कर्मी धर्मबीर ने आर्मी से रिटायर्ड होने के...

सोहना बाजार होगा जाम मुक्त पुलिस लगाएगी नो पार्किंग जॉन के बोर्ड(वीडियो)

सोहना बाजार होगा जाम मुक्त पुलिस लगाएगी नो पार्किंग जॉन के बोर्ड(वीडियो)

by Hariyana Vardaan
December 21, 2024
0

सोहना एसीपी ने की व्यपारियों के साथ बैठक- साइबर क्राइम को लेकर किया गया जागरूक- बैठक में पार्किंग व अतिक्रमण...

ताऊ के लड़के ने चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट(video)

ताऊ के लड़के ने चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट(video)

by Hariyana Vardaan
December 19, 2024
0

ताऊ के लड़के ने चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट- मृतक के दूसरे भाई व...

Next Post
सक्रिय हुआ डेरा सच्चा सौदा, बनी उलट फेर होने की उम्मीद, अहम भूमिका मानी जाती है हार और जीत में

सक्रिय हुआ डेरा सच्चा सौदा, बनी उलट फेर होने की उम्मीद, अहम भूमिका मानी जाती है हार और जीत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .