Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
हिंदी दिवस: पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं। बोले  ‘सोचता हूं अगर हिंदी बोलना-समझना नहीं आता तो कैसे लोगों तक पहुंचता’,

हिंदी दिवस: पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं। बोले ‘सोचता हूं अगर हिंदी बोलना-समझना नहीं आता तो कैसे लोगों तक पहुंचता’,

Satish Kumar by Satish Kumar
September 14, 2024
in अंतरराष्ट्रीय, टॉप न्यूज, देश
0
Share on FacebookShare on Twitter

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। कई भाषाएं बोली जाती हैं, भारत में लेकिन हिंदी को भारत के संविधान ने राजभाषा के रूप में मान्यता दी है। राजभाषा हिंदी होने के चलते अधिकतर सारे सरकारी कामकाज हिंदी में ही होते है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी ने एक वीडियो के जरिये संदेश जारी किया है। उन्होंने हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
”पीएम मोदी” क्या बोले ?
एक प्यारी सी वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा , ‘सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं।’
पीएम मोदी वीडियो में कहते सुनाई दिए, ‘भाषा अभिव्यक्ति का साधन होती है। जैसे जीवन में चेतना होती है, वैसे ही भाषा में भी चेतना होती है। मैं कभी सोचता हूं कि अगर मुझे हिंदी भाषा बोलना नहीं आता, समझना नहीं आता तो मैं लोगों तक कैसे पहुंचता। मुझे व्यक्तिगत रूप से भी हिंदी भाषा की ताकत का अंदाजा है।’

‘हिंदी ने कई उतार-चढ़ाव देखे’
अमितशाह ने कहा, ‘इस वर्ष का ‘हिंदी दिवस’ हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। यह अपना 75वां वर्ष पूरा कर रहा है और हम इस वर्ष राजभाषा की हीरक जयंती मनाने जा रहे हैं। राजभाषा के लिए और हमारे सभी राज्यों की भाषाओं के लिए हिंदी बहुत महत्वपूर्ण रही है। हिंदी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मगर, आज मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि हिंदी और किसी भी स्थानीय भाषा के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।’

You might also like

महिला नशा तस्कर डॉन ताहिरा बेगम सहित लुक्का के घर पर गरजा पुलिस का बुल्डोजर..

महिला नशा तस्कर डॉन ताहिरा बेगम सहित लुक्का के घर पर गरजा पुलिस का बुल्डोजर..

December 26, 2025
विवादित हुई GMDA की गुरुगमन बस सेवा-

विवादित हुई GMDA की गुरुगमन बस सेवा-

December 25, 2025

उन्होंनेकहा, ‘हिंदी सभी स्थानीय भाषाओं की मित्र है। चाहे वह गुजराती, मराठी या तेलुगु हो, हर भाषा हिंदी को ताकत देती है और हिंदी हर भाषा को ताकत देती है। आप हिंदी के आंदोलन को ध्यान से देखेंगे तो राजगोपालाचारी हों, महात्मा गांधी हों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस हों, लाला लाजपत राय हों, सरदार वल्लभ भाई पटेल हों ये सभी गैर हिंदी भाषी क्षेत्रों से आते थे।’
हिंदी ही हमारी सब भाषाओं को जोड़ने का काम करती: शाह
उन्होंनेआगे कहा, ‘पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में हिंदी और स्थानीय भाषाओं को मजबूत करने के लिए काफी काम हुआ है। प्रधानमंत्री ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी में भाषण देकर दुनिया के सामने हिंदी के महत्व को सामने रखा है और हमारे देश में हमारी भाषाओं के प्रति रुचि भी बढ़ाई है। उन्होंने नई शिक्षा नीति में ‘प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में’ को महत्वपूर्ण स्थान देकर स्थानीय भाषाओं को और हिंदी को एक नया जीवन देने का काम किया है। हिंदी ही हमारी सब भाषाओं को जोड़ने का काम करती है।’
गृह मंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में राजभाषा विभाग आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं में हिंदी से अनुवाद के लिए एक पोर्टल भी ला रहा है, जिसके माध्यम से चाहे वह पत्र हो या भाषण, हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके बहुत कम समय में सभी भाषाओं में इसका अनुवाद कर सकेंगे।

https://hariyanavardaan.com/wp-content/uploads/2024/09/Hindi-Diwas-1.mp4

 

Post Views: 3,000
Tags: हिंदी दिवस
Satish Kumar

Satish Kumar

Related Stories

महिला नशा तस्कर डॉन ताहिरा बेगम सहित लुक्का के घर पर गरजा पुलिस का बुल्डोजर..

महिला नशा तस्कर डॉन ताहिरा बेगम सहित लुक्का के घर पर गरजा पुलिस का बुल्डोजर..

by SEO Team
December 26, 2025
0

सोहना पुलिस डीटीपी व नगर परिषद की सँयुक्त कार्यवाही- नशा कारोबारी व हिस्ट्रीशीटर के घरों पर चला पीला पंजा- सोहना...

विवादित हुई GMDA की गुरुगमन बस सेवा-

विवादित हुई GMDA की गुरुगमन बस सेवा-

by SEO Team
December 25, 2025
0

विवादित हुई GMDA की गुरुगमन बस सेवा- कानून को ताक पर रख कर चलाई जा रही है बस- उच्च न्यालय...

गैंगस्टर रिक्की की अस्थाई कॉमर्शियल मार्किट पर चला बुल्डोजर-

गैंगस्टर रिक्की की अस्थाई कॉमर्शियल मार्किट पर चला बुल्डोजर-

by SEO Team
December 23, 2025
0

गुरुग्राम पुलिस की बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही- गैंगस्टर रिक्की की अस्थाई कॉमर्शियल मार्किट पर चलाया बुल्डोजर- HSIIDC की जमीन...

विदेशी रहीश जादों पर पुलिस की नकेल-लाखों की शराब बरामद-

विदेशी रहीश जादों पर पुलिस की नकेल-लाखों की शराब बरामद-

by SEO Team
December 23, 2025
0

विदेशी रहीश जादों पर भोंडसी पुलिस की नकेल-लाखों की शराब बरामद- फार्म हाउस के अंदर अवैध रूप से फ़रोसी जा...

Next Post
इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी – ‘हिंदू विवाह कोई अनुबंध नहीं, तलाक के लिए वैध मंजूरी की ज़रूरत’

इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी - ‘हिंदू विवाह कोई अनुबंध नहीं, तलाक के लिए वैध मंजूरी की ज़रूरत’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .