Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
विदेशी मुद्रा एक्सचेंज करने के नाम पर लाखों की लूट-गन पॉइंट पर की लूट-

विदेशी मुद्रा एक्सचेंज करने के नाम पर लाखों की लूट-गन पॉइंट पर की लूट-

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
December 10, 2025
in जिला, टॉप न्यूज, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

विदेशी मुद्रा एक्सचेंज करने के नाम पर लाखों की लूट-होटल में बंधक बनाकर गन पॉइंट पर की लाखों की लूट-

होटल में बंधक बनाकर गन पॉइंट पर की लाखों की लूट-

You might also like

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

April 2, 2026
सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026

लूट करने करने के बाद होटल के कमरे में बंद कर फरार हुए लुटेरे-

पुलिस ने लूट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार-

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले से है,कई मुक़दमे दर्ज-

गुरुग्राम, हरियाणा वरदान संवाददाता।

गुरुग्राम में विदेशी मुद्रा एक्सचेंज करने के नाम पीड़ित को होटल में बुलाकर उससे गन पॉइंट की नोक पर तेईस लाख अड़तालीस हजार रुपये की लूट करने के मामले में गुरुग्राम क्राइम टीम सेक्टर 31 की टीम ने चार लुटेरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों के पहले भी दिल्ली व हरियाणा में कई गंभीर अपराधों के मुक़दमे दर्ज है।

किसकी शिकायत पर हुई कार्यवाही-

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार FOREX Expert Currency Exchange के कर्मचारी ने सेक्टर 56 थाना पुलिस को एक लिखित शिकायत देते हुए बताया कि एक दिसंबर को उनके पास 26,000 USD एक्सचेंज करने के लिए एक कॉल जिसके बाद उक्त वह अपने एक साथी के साथ तेईस लाख 48 हजार रुपये की राशि लेकर बाईक पर सवार होकर बताए गए स्थान होटल आशीयाना एलाइट, प्लॉट नं. 1574-P, सैक्टर-57, गुरुग्राम पहुँचा, जहां इन्हें एक व्यक्ति कमरा नंबर 102 में ले गया। कमरे में पहुँचते ही कमरे को लॉक कर दिया और वहां दो व्यक्ति बाथरूम से हथियार लेकर बाहर आए। तीनों ने इसे व इसके साथ को हथियार दिखाकर तेईस लाख 48 हजार रुपये की नगदी मोबाईल फोन व इनकी बाईक लूट ली और इनके हाथ बाँधकर, मुंह पर टेप लगाकर कमरे को बाहर से लॉक करके चले गए। जिस शिकायत पर पुलिस ने दो दिसंबर को धारा 127(2), 309(4), 311 BNS एवं 25(1B)(a) शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

किस-किस आरोपी को कहा से किया गिरफ्तार-

गुरुग्राम क्राइम टीम द्वारा इस मामले में उत्तर प्रदेश के जिला शामली के मोहम्मद तालीम उर्फ तनवीर उम्र-29 वर्ष निवासी बलवा,पम्मी उर्फ पोमी (उम्र-30 वर्ष) निवासी रामराय, रोहित उर्फ नोना उम्र-26 वर्ष व नवीन निवासी बिबीपुर, जिला जींद को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने मोहम्मद तालीम को गुरुग्राम से तथा बाकी तीनो आरोपियों पम्मी, रोहित व नवीन को जीन्द से काबू करके करके गिरफ्तार किया गया।

किसके साथ मिलकर बनाई लूट की योजना-

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि चारो आरोपी एक दूसरे को आपस में पहले से जानते है और इनका एक अन्य साथी विदेश में रहता है, जिसके साथ मिलकर इन्होंने लूट करने की योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ दिल्ली व हरियाणा के अलग-अलग पुलिस थानों में हत्या का प्रयास,चोरी,स्नैचिंग सहित आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है।

क्या है पुलिस की अगली कार्यवाही-

बतादें कि फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद चारो आरोपियों के खिलाफ लूट सहित विभीन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।ताकि आरोपियों से लूट की गई राशि व अन्य समान को बरामद किया जा सके।लेकिन देखना इस बात का होगा कि पुलिस रिमांड के दौरान लूट कि गई राशि को बरामद करने में कितनी कामयाब हो पाती है।

Post Views: 1,002
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

by Hariyana Vardaan
April 2, 2026
0

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by Hariyana Vardaan
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by Hariyana Vardaan
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by Hariyana Vardaan
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

Next Post
अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़-11युवतियों सहित 13 ठग गिरफ्तार-

अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़-11युवतियों सहित 13 ठग गिरफ्तार-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .