Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
सिरसका से निकल कर इस गांव में शिकार कर रहा तेंदुआ-घरों में कैद हुए ग्रामीण..

सिरसका से निकल कर इस गांव में शिकार कर रहा तेंदुआ-घरों में कैद हुए ग्रामीण..

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
November 17, 2024
in जिला, टॉप न्यूज, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

सोहना में तेंदुए ने मचाया आतंक,ग्रामीण हुए परेशान-

सिरसका फार्म हाउस के बाद खेड़ला गांव में मचाया तेंदुआ ने आतंक-

You might also like

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026
(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

January 11, 2026

एक सप्ताह से लगातार गांव में शिकार कर रहा तेंदुआ-

वन विभाग कर रहा बड़े हादसे का इंतज़ार,अभी तक नही पकड़ा गया तेंदुआ-

डर के साए में जी रहे ग्रामीण महिला व बच्चों ने घर से निकलना किया बंद-

सोहना,हरियाणा वरदान संवाददता।

इन दिनों अरावली की पहाड़ी से नीचे उतरे तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है,जो कि लगातार एक सप्ताह से अरावली पहाड़ी की तहलटी में बसे गांव खेड़ला में देखा जा रहा है,जिसने ग्रमीणों के बीच मे पूरी तरह से ख़ौफ़ पैदा कर दिया है।जहॉ एक तरफ गांव की महिला व बच्चे घर मे कैद हो गए है।वही दूसरी तरफ किसान भी अपने खेतों में काम करने तक की हिम्मत नही जुटा पा रहे है।अगर ग्रामीणों की माने तो तेंदुआ मवेशियों पर हमला करने के लिए आठ-दस फुट ऊंचे गेट व दीवारों को कूद कर घरों के अंदर आ जाता है जिसकी वजह से वह पूरी-पूरी रात अपने घरों के अंदर आग जलाकर बैठे रहते है।


ऐसा भी नही है कि तेंदुए के ख़ौफ़ में जी रहे ग्रमीणों ने तेंदुए को पकड़ने की गुहार वन विभाग से ना लगाई हो,लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक इस तेंदुआ को पकड़ा नही गया है।ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ जब कुत्तों व पशुओं पर हमला कर रहा है तो वह बच्चों पर भी हमला कर सकता है।लेकिन वन विभाग के अधिकारी पता नही इसको क्यो नही पकड़ रहे।वन विभाग की कार्यशैली को देखकर तो यही लगता है कि वन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

बतादें की एक सप्ताह पहले उक्त तेंदुआ को सोहना नगर परिषद के गांव सिरसका सिथित फार्म हाउस में देखा गया था।जिसकी तस्वीरे वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।लेकिन वहां से निकलने के बाद तभी से इस तेंदुआ ने खेड़ला गांव में आतंक मचाया हुआ है,जिसने ग्रामीणों के दिन का चैन ओर रात की नींद छीन ली है।हालांकि ऐसा भी नही है कि तेंदुआ का देखा जाना कोई पहली बात हो इससे पहले भी तेंदुआ को अरावली पहाड़ी की तलहटी में बसे कई गांवों के अंदर देखा जा चुका है,लेकिन नई बात यह है कि यह तेंदुआ एक सप्ताह से लगातार इसी गाँव मे आतंक मचा रहा है और कुत्तों व पशुओं पर हमला कर उनको अपना शिकार बना रहा है।लेकिन गनीमत की बात यह रही है तेंदुआ ने अभी तक किसी ग्रामीण पर हमला नही किया है।और शायद वन विभाग के अधिकारी भी इसी बात का इंतजार कर रहे है।लेकिन देखना इस बात का होगा कि वन विभाग की तरफ से इस तेंदुआ को पकड़ने के लिए किस तरह की कवायद शुरू की जाती है ओर इसे किसी बड़ी घटना के अंजाम देने से पहले ही काबू किया जाता है या नही।

Post Views: 474
Tags: #haryananews#sohnanews#lkherlavillagelaped#haryanasmachar#haryanakhabar#gurugramnews#gurugramsmachar#delhincrbreakingnews#forestdepartmentnees
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर-

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर-

by SEO Team
January 7, 2026
0

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर- हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ द्वारा कराया गया डिपोर्ट- फर्जी पासपोर्ट...

Next Post
सिरफिरे आशिक ने युवती को चाकुओं से गोंद कर लिया जानलेवा हमला-एक सप्ताह बाद होनी थी युवती की शादी।.

सिरफिरे आशिक ने युवती को चाकुओं से गोंद कर लिया जानलेवा हमला-एक सप्ताह बाद होनी थी युवती की शादी।.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .