Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
सोहना के गांव रायसीना की अरावली पहाड़ी पर गरजा MC का बुलडोज़र-डेढ़ दर्जन फार्म हॉउस ध्वस्त,जारी रहेगी तोड़फोड़ की कार्यवाही

सोहना के गांव रायसीना की अरावली पहाड़ी पर गरजा MC का बुलडोज़र-डेढ़ दर्जन फार्म हॉउस ध्वस्त,जारी रहेगी तोड़फोड़ की कार्यवाही

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
November 14, 2024
in जिला, टॉप न्यूज, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

अवैध रूप से निर्माण किए गए डेढ़ दर्जन फार्म हाउसों को किया ध्वस्त-

NGT के आदेशों को दर किनार कर निर्माण किए गए थे अलीशान फार्म हाउस-

You might also like

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

April 2, 2026
सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026

आधा दर्जन जेसीबी मसीनों की मदद से दो दिन तक चला अभियान-

नगर परिषद की अवैध फार्म हाउस मालिको को चेतावनी सभी को किया जाएगा ध्वस्त-

सोहना,हरियाणा वरदान संवाददाता।

सोहना नगर परिषद के अधीन आने वाली रायसीना की अरावली पहाड़ी पर अवैध रूप से निर्माण किए गए फार्म हाउसों पर कई माह के बाद नगर परिषद प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आधा दर्जन जेसीबी मसीनो की मदद से दो दिवसीय तोड़ फोड़ अभियान चलाया गया।जिस अभियान के दौरान करीब डेढ़ दर्जन फार्म हाउसों को ध्वस्त किया गया।हालांकि अभी बहुत ऐसे अवैध रूप से निर्माण किए गए फार्म हाउस बाकी है। जिनको नगर परिषद समय के अभाव के चलते ध्वस्त नही कर सकी,लेकिन नगर परिषद के अधिकारियो कि माने तो किसी भी अवैध निर्माण को नही छोड़ा जाएगा सभी को ध्वस्त किया जाएगा।

अगर हम नगर परिषद के एक्सीयन अजय पंघाल की माने तो अरावली पहाड़ी पर अवैध निर्माण होने से जहॉ एक तरफ जंगली जानवरों के लिए स्थान नही बचा है और वो नीचे रिहायसी इलाके में आने लगे है।वही दूसरी तरफ फार्म हाउस मालिक एनजीटी के आदेशों की भी अवेहना कर रहे है।हालांकि फिलहाल नगर परिषद के अधिकारियों ने अवैध रूप से निर्माण करने वाले फार्म हाउस मालिको को चेताते हुए कहा है कि अरावली की पहाड़ी पर बने किसी भी फार्म को बख्शा नही जाएगा सभी को ध्वस्त किया जाएगा।लेकिन देखना इस बात का होगा कि नगर परिषद के अधिकारियों की कथनी और करनी में कोई फर्क तो नही दिखता है।

बतादें की रायसीना की अरावली पहाड़ी पर करीब साढ़े तीन सौ फार्म हाउसों का अवैध निर्माण नगर परिषद,वन विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों के साथ मिली भगत करके किया हुआ है।जिनमे से अधिकतर फार्म हाउस मालिको ने अदालत से तोड़ फोड़ करने पर सटे आर्डर लिया हुआ है, इसके अलावा कुछ फार्म का निर्माण चल रहा है जिनको नगर परिषद द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है।लेकिन नगर परिषद द्वारा जिन फार्म हाउसों को ध्वस्त किया गया है वह मात्र ऊट के मुंह मे जीरे के बराबर है। अरावली पहाड़ी पर जहॉ एक तरफ ट्रस्ट की जमीन में अवैध रूप से खनन करके व हरे पेड़ो को काट कर फार्म हाउस काटे जा रहे है तो वही अन्य कई स्थानों पर सरेआम फार्म हाउसों का निर्माण किया जा रहा है।जिनको ना तो नगर परिषद द्वारा अभी तक नोटिस जारी किए गए है और ना ही तोड़ फोड़ की कार्यवाही के लिए कोई रणनीति तैयार की गई है।अब इसे नगर परिषद के अधिकारियों पर राजनीतिक दबाब कहे या फिर अवैध फार्म हाउस मालिको के साथ मिली भगत कहे।

Post Views: 458
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

by SEO Team
April 2, 2026
0

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

Next Post
सोहना की रायपुर कलोंनी में15 दिन के अंदर उठी पिता व पुत्र की अर्थी-पुलिस पर कार्यवाही नही करने के गंभीर आरोप।

सोहना की रायपुर कलोंनी में15 दिन के अंदर उठी पिता व पुत्र की अर्थी-पुलिस पर कार्यवाही नही करने के गंभीर आरोप।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .