Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
हरियाणा पुलिस का गैंगेस्टरों के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू,सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए गए

हरियाणा पुलिस का गैंगेस्टरों के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू,सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए गए

धमकी भरे वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर समाज में डर पैदा करते है

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
June 26, 2025
in जिला, टॉप न्यूज, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

 

हरियाणा पुलिस का गैंगेस्टरों के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू-

You might also like

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

April 2, 2026
सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई साथ कई के नाम से जुड़े-

हथियार दिखा फैला रहे दहशत-

सोशल मीडिया से ही गैंग में बदमाशों की भर्ती-

टारगेट तक पहुंचाते हैं पोस्ट-

NCR में फिर नो नेम नो फेम आपरेशन-

सोशल मीडिया का गलत हो रहा इस्तेमाल-

ब्यूरो रिपोर्ट गुरुग्राम

हरियाणा पुलिस ने बढ़ते अपराध और अपराध करने के बाद बैखौफ गैंगस्टरों पर डिजिटल स्ट्राइक करने की ठान ली है और गैंगेस्टरों के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू कर दिया है।इस अभियान के तहत पुलिस उन सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई कर रही है, जिन पर हथियारों का हाथ में लेकर डरना या प्रदर्शन, धमकी भरे संदेश या किसी अपराध की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट या वीडियो मिल रहे हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपराधियों द्वारा अपराध करने के बाद पोस्ट किया जाता है और वायरल होता है।पुलिस अब ऐसे गैंगस्टर्स के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई कर रही है जिनका नाम अपराध में दर्ज़ है।इन अकाउंट्स के जरिए ही गैंगस्टर और उनके शूटर एक दूसरे से तालमेल रखते हैं।

पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए ही ऐसे गैंगस्टर विदेश बैठकर न केवल अपने गिरोह को चलाते हैं, बल्कि बेरोज़गार और अपराध में भटके युवाओं को अपने गिरोह में शामिल करने के लिए उनसे संपर्क करते हैं जिसके अंतर्गत युवाओं को भ्रमित करना ,लालच देना और अपने गैंग में शामिल कराने से लेकर उनसे हत्या की सुपारी और अन्य वारदातों को अंजाम देने के लिए सम्पर्क किया जाता है।वहीँ पुलिस का कहना है कि ऐसे कई युवाओं को पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए हैंडल किया और पकड़ा भी है।पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अपराधियों ने एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिआ प्लेटफार्म का उपयोग कर अपनी दहशत फैलाते है। वे अपराध करने के बाद धमकी भरे वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर समाज में डर पैदा करते है और धमकी ,दहशत और डर के जरिए वसूली और अन्य अपराधों को अंजाम देते है जो कि हाथ से बाहर होता जा रहा है, जिसे अब क्राइम और साइबर सेल की इस कार्रवाई से रोका जा रहा है।

गैंगस्टरों के सोशल मीडिया पर इस तरह की एक्टिविटी पर रोक लगाने की दिल्ली पुलिस की “नो नेम नो फेम” आपरेशन पहल को देखते हुए अब दिल्ली पुलिस तर्ज पर हरियाणा पुलिस भी अलर्ट हो गयी है जिसके तहत पुलिस गैंगस्टरों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करवा रही है और इन शूटरों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं और करवाई करते हुए अभी तक दर्जन से ज्यादा बड़े गैंगस्टरों के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक हो चुके हैं।

पुलिस की जानकारी मुताबिक अभी तक एक दर्जन अकाउंट ब्लॉक करवाए जा चुके हैं जो कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम से जुड़े हैं। इसके अलावा काला जठेड़ी, राजू बसौदी, हिमांशु भाऊ, अंकित सेरसा ,काला राणा,और अन्य कई ऐसे गैंगस्टर के नाम पर चल रहे अकाउंट भी ब्लॉक करवाए गए हैं।फ़िलहाल हरियाणा पुलिस का यह कदम बढ़ते अपराध को देखते हुए अत्यंत सराहनीय कदम है लेकिन देखना यह होगा की क्या सच में सोशल मीडिया पर अंकुश लगाने से अपराध में कमी होते है और इन बेख़ौफ़ गैंगेस्टरो को कोई फर्क पड़ता है या नहीं?

 

Post Views: 222
Tags: #haryana news#gurugram news#sohna news#top news#big news# haryana police closed # gangester media account
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

by SEO Team
April 2, 2026
0

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

Next Post
हरियाणा में सड़कों पर पालतू गोवंश छोडने पर होगी एफआईआर दर्ज़ ,हिसार सहित 3 जिलों में कार्रवाई

हरियाणा में सड़कों पर पालतू गोवंश छोडने पर होगी एफआईआर दर्ज़ ,हिसार सहित 3 जिलों में कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .