Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
फरीदाबाद ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ऑन व्हील्स सेवा शुरू करने जा रहा है,जुलाई से शुरू होगी   सेवा

फरीदाबाद ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ऑन व्हील्स सेवा शुरू करने जा रहा है,जुलाई से शुरू होगी सेवा

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
June 30, 2025
in जिला, टॉप न्यूज, राज्य, स्वास्थ्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

फरीदाबाद में घर बैठे मिलेगी इलाज और जांच की सुविधा-

ऑन व्हील्स मेडिकल सेवा शुरू होने जा रही है-

You might also like

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

April 2, 2026
सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026

ESIC जुलाई से शुरू कर रहा हॉस्पिटल ऑन व्हील्स सेवा-

जरुरत के हिसाब से हर तरह के उपकरण मौजूद रहेंगे –

फरीदाबाद ब्यूरो रिपोर्ट

फरीदाबाद में ऑन व्हील्स मेडिकल सेवा शुरू होने जा रही है।ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ऑन व्हील्स सेवा शुरू करने जा रहा है।इस सेवा को जुलाई के महीने में शुरू कर दिया जाएगा।मेडिकल मोबाइल यूनिट का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधा और तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध करना है।वहीँ मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि जहां से भी इसकी आवयश्कता होगी वहां पर इसको तुरंत भेजा जाएगा।यह यूनिट उन लोगों की सुविधा के लिए शुरू किया जा रहा है जो हॉस्पिटल तक आने में असक्षम हैं तो ऐसे में उसे घर पर ही इलाज मिलेगा। इसके जरिए मौके पर ही टेस्ट कर रिपोर्ट तैयार की जा सकेगी।
इन मोबाइल वैन में मेडिकल से जुड़ी हर प्रकार की सुविधा रहेगी और जरुरत के हिसाब से हर तरह के उपकरण मौजूद रहेंगे जैसे कि वैन में एक्स-रे,इन्फ्यूजन पंप, सिरिंज ड्राइवर, अल्ट्रासाउंड,दवा और आईसीयू उपकरण, और ऑक्सीजन सिलेंडर जैसे उपकरण होंगे।

मेडिकल मोबाइल वैन का उपयोग लोगों की सेवा करने के साथ-साथ आपातकाल की स्थिति में भी सहायक होगा क्यूंकि इससे घायल को मौके पर ही इलाज मिल सकेगा। जिससे घायल व्यक्ति की जान बच जाएगी।फ़िलहाल दो बसों के साथ मेडिकल मोबाइल वैन की शुरुआत की जा रही है। भविष्य में बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है।मेडिकल मोबाइल यूनिट का मकसद लोगों को बेहतर सुविधा देना है। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि जहां से भी इसकी मांग और आवश्यकता होगी वहां यह मिलेगी और तुरंत वहां पर इन मेडिकल मोबाइल यूनिट को भेजा जाएगा।

मेडिकल मोबाइल यूनिट को आने वाले समय में इलाके के अनुसार भेजने के दिन भी तय किए जाएंगे क्यूंकि कई बार कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी बीमार होने और दूर होने के चलते अस्पताल नहीं आ पाते हैं। उनको बेहतर सेवा देने के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट की मदद ली जाएगी। जिसमें कर्मचारी का पूरा चेकअप होगा और दवाई की सुविधा भी दी जाएगी।मेडिकल मोबाइल यूनिट की सुविधा वाकई में लोगों के लिए सुविधाजनक है और यह बेसहारा और शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों के लिए आनेवाले समय में वरदान साबित होगा।

Post Views: 308
Tags: #haryana news#gurugram news# faridabad news# top news# big news # esis#will started# on wheel medical service#
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

by SEO Team
April 2, 2026
0

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

Next Post
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पार्टी नेताओ की डिनर पार्टी बुलाई, राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हुई

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पार्टी नेताओ की डिनर पार्टी बुलाई, राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .