Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
हरियाणा में सड़कों पर पालतू गोवंश छोडने पर होगी एफआईआर दर्ज़ ,हिसार सहित 3 जिलों में कार्रवाई

हरियाणा में सड़कों पर पालतू गोवंश छोडने पर होगी एफआईआर दर्ज़ ,हिसार सहित 3 जिलों में कार्रवाई

CCTV कैमरों से निगरानी होगी

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
June 26, 2025
in जिला, टॉप न्यूज, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा में सड़कों पर पालतू गोवंश छोडने पर होगी एफआईआर –

हिसार सहित 3 जिलों में कार्रवाई-

You might also like

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

April 2, 2026
सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026

बॉर्डर पर सख्ती-

CCTV कैमरों से निगरानी होगी –

ब्यूरो रिपोर्ट चंडीगढ़

हरियाणा सरकार ने बेसहारा , मजबूर और सड़क दुर्घटना के शिकार हुए गोवंश की समस्या पर लगाम लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है जिसके अंतर्गत ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी जो व्यक्ति अपने पालतू गोवंश को सड़कों पर खुला छोड़ेगा। इस एक्शन का उद्देश्य सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं, ट्रैफिक जाम और जनसुरक्षा के खतरे को कम करना है क्यूंकि आए दिन कोई न कोई गोवंश के सड़क दुर्घटना के शिकार के मामले सामने आते रहते हैं और इससे न सिर्फ गौवंश की हानि होते है बल्कि आम जन भी सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं जो अक्सर गाड़ी चलाते वक्त वाहन के सामने अचानक से आ जाते हैं।
इस निर्णय के तहत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्थानीय प्रशासन को सड़को पर सख्त निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले पशु मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार ने यह भी हिदायत दी है कि गोवंश मालिकों को अपने पशुओं की उचित देखरेख करनी होगी और गोवंश को खुला छोड़ना खासकर सड़क पर पाया जाना गैरकानूनी माना जाएगा।

हरियाणा सरकार ने पशु क्रूरता के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के तीन जिलों गुरुग्राम, हिसार और पंचकूला में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आधा दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं जिसके तहत दर्ज मामलों में पशुओं के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार और अमानवीय व्यवहार, सड़को पर पशुओं को खुले में छोड़ना, समय पर चारा-पानी न देना जैसी शिकायतें शामिल हैं। इन शिकायतों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।सरकार ने स्पष्ट किया है कि पशुओं के साथ किसी भी तरह की क्रूरता और अमानवीय व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी घटनाओं पर प्रशासन द्वारा तुरंत सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। खास बात यह है कि प्रशासन द्वारा पहले ऐसे मालिकों पर दो बार जुर्माने की कार्यवाही की जाती है।वहीँ तीसरी दफा दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज होती है।

हरियाणा-पंजाब सीमा समेत अन्य राज्यों से ऐसे मामले सामने आते हैं क्यूंकि गोवंश का बड़ी तायदाद में यहाँ संख्या है और इनका कृषि या दुग्ध उत्पादन में इस्तेमाल किया जाता है,इसलिए इन राज्यों की सीमाओं पर बेसहारा पशुओं की अवैध एंट्री को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। हाल ही गोवंश से बढ़ते मामलों में यह सामने आई है कि कुछ लोग जानबूझकर अपने आवारा पशुओं को हरियाणा सीमा में छोड़ रहे हैं। जिससे न केवल सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है बल्कि किसानों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने सीमावर्ती गांवों के सरपंचों और स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे मामलों पर नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर दर्ज करें। इसके अलावाअब सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाये और खासकर इन राज्यों की सीमाओं पर भी निगरानी  तेज कर दी गई है ताकि गोवंश मामले पर प्रतिबन्ध लगाया जाये।सरकार गोवंश की सुरक्षा को लेकर एक्शन के मूड में आ गयी है।गोवंश को खुला छोड़ना गैरकानूनी माना जाएगा।

 

 

Post Views: 246
Tags: #haryana news#gurugram news# chandigadh news#top news #big news#government new rule# taken action# cattle owners#fir
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

by SEO Team
April 2, 2026
0

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

Next Post
चंडीगढ़ के 6 शहरों में नई अर्बन एस्टेट बनेंगे, लोगों को रहने, उद्योग लगाने और व्यापार करने के साथ-साथ अन्य सुविधा मिलेगी

चंडीगढ़ के 6 शहरों में नई अर्बन एस्टेट बनेंगे, लोगों को रहने, उद्योग लगाने और व्यापार करने के साथ-साथ अन्य सुविधा मिलेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .