Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
हरियाणा में मिलावट खोरी का काला करोबार-

हरियाणा में मिलावट खोरी का काला करोबार-

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
October 24, 2024
in टॉप न्यूज, राज्य, स्वास्थ्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा वरदान डेस्क : हरियाणा में एक कहावत बड़ी मशहूर है,जहां पर कहा जाता है कि दूध दही का खाना ओर ये मेरा हरियाणा लेकिन इन दिनों दूध दही की जगह मीठा जहर घोला जा रहा है,और हरियाणा में धड़ल्ले से मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। खुद खाद्य एवं औषधि विभाग के आंकड़े इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।पिछले एक साल में विभाग की तरफ से जो सैंपल लिए गए थे उनमें से 25 प्रतिशत सैम्पल फेल पाए गए हैं।यानी खाद्य पदार्थ खाने लायक नहीं मिले है। इनमें दूध, पनीर से लेकर मिठाई, मसालों के साथ अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

आंकड़ों के मुताबिक विभाग ने 1 अप्रैल, 2023 से लेकर 31 मार्च 2024 तक अलग-अलग खाद्य पदार्थों के कुल 2682 सैंपल लिए। जांच में 676 सैंपल फेल पाए गए हैं। आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि पूरे प्रदेश में प्रतिदिन केवल सात और माह में केवल 210 सैंपल ही लिए जा रहे हैं। इसका सीधा सा मतलब ये है कि काफी संख्या में खाद्य पदार्थों की जांच विभाग कर ही नहीं पाता और लोगों को मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थ धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं।

You might also like

करोड़ो रूपये की विदेशी शराब मामले का मास्टरमाइंड वाइन शॉप मालिक गिरफ्तार-

करोड़ो रूपये की विदेशी शराब मामले का मास्टरमाइंड वाइन शॉप मालिक गिरफ्तार-

December 13, 2025
मुख्यमंत्री के मंत्रालय जंसमपर्क सूचना एवं भाषा विभाग में अंधेर नगरी चौपट राज-

मुख्यमंत्री के मंत्रालय जंसमपर्क सूचना एवं भाषा विभाग में अंधेर नगरी चौपट राज-

December 12, 2025

स्टाफ से लेकर अधिकारीयो तक का अभाव।

बता दें कि कम सैंपल लिए जाने का सबसे बड़ा कारण ये है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में न तो पर्याप्त स्टाफ है और न जांच व निगरानी के लिए अधिकारी हैं। स्थिति ये है कि इस समय प्रदेश के 22 जिलों में से मात्र सात जिलों में ही जिला खाद्य अधिकारी हैं और सभी के पास दो से तीन तीन जिलों के चार्ज है। दूसरा, फूड सेफ्टी आफिसर (एफएसओ) की बात करें तो प्रदेश में केवल 10 अधिकारी हैं और इनके पास भी कई-कई जिलों के चार्ज हैं। प्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 स्वीकृत पदों में से 43 लंबे समय से खाली पड़े हैं। स्थायी तौर पर केवल दो पदों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी काम कर रहे हैं। शेष अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर रखा गया है। पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग से अधिकारियों को डेप्यूटेशन पर लिया गया है और इनके भरोसे ही विभाग चल रहा है।

जिला सैंपल        सैंपल फेल
पानीपत-239            70
गुरुग्राम-200             74
रेवाड़ी-183                66
जींद-177                   51
झज्जर- 173              58
सोनीपत- 147            30
यमुनानगर- 145         05
हिसार- 134                28
पंचकूला- 127             24
रोहतक- 125              13
कैथल- 120                35
अंबाला- 120              27
फतेहाबाद- 101          21
महेंद्रगढ़- 99               33
मेवात- 98                  50
फरीदाबाद- 92           21
सिरसा- 92                 06
भिवानी- 86                27
कुरुक्षेत्र- 70                14
करनाल- 68                08
चरखी दादरी- 48         13
पलवल- 38                  02

——————              ——

कुल- 2682                 676

————–            —–

Post Views: 1,597
Tags: #haryananews#haryanakhabar#haryanasmachar#foodsafety#milk#sweets#gurugramnews#gurgaonnews#delhincrbreakingnews#chandigarhnews#sohnatavdunews#nuhmewatnews
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

करोड़ो रूपये की विदेशी शराब मामले का मास्टरमाइंड वाइन शॉप मालिक गिरफ्तार-

करोड़ो रूपये की विदेशी शराब मामले का मास्टरमाइंड वाइन शॉप मालिक गिरफ्तार-

by SEO Team
December 13, 2025
0

करोड़ो रूपये की विदेशी शराब मामले का मास्टरमाइंड वाइन शॉप मालिक गिरफ्तार- 44 करोड़ के शराब ठेके पर अवैध रूप...

मुख्यमंत्री के मंत्रालय जंसमपर्क सूचना एवं भाषा विभाग में अंधेर नगरी चौपट राज-

मुख्यमंत्री के मंत्रालय जंसमपर्क सूचना एवं भाषा विभाग में अंधेर नगरी चौपट राज-

by SEO Team
December 12, 2025
0

हरियाणा मुख्यमंत्री के मंत्रालय में अंधेर नगरी चौपट राज- जंसमपर्क सूचना एवं भाषा विभाग के अधिकारी उड़ा रहे कानून का...

17 वर्षीय नाबालिग ने हॉस्पिटल में दिया बच्ची को जन्म-

17 वर्षीय नाबालिग ने हॉस्पिटल में दिया बच्ची को जन्म-

by SEO Team
December 11, 2025
0

17 वर्षीय नाबालिग ने हॉस्पिटल में दिया बच्ची को जन्म- सोहना के नागरिक हस्पताल में किया गया था प्रसव के...

जीजा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला साला गिरफ्तार-

जीजा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला साला गिरफ्तार-

by SEO Team
December 11, 2025
0

जीजा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला साला गिरफ्तार- सोहना सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के दो...

Next Post
पुलिस व बदमासो के बीच मुठभेड़-बदमास के पैर में लगी गोली-

पुलिस व बदमासो के बीच मुठभेड़-बदमास के पैर में लगी गोली-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .