Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
हरियाणा चुनाव में सिरसा सीट पर भाजपा सरकार दे सकती है गोपाल कांडा को समर्थन बदलेंगे समीकरण

हरियाणा चुनाव में सिरसा सीट पर भाजपा सरकार दे सकती है गोपाल कांडा को समर्थन बदलेंगे समीकरण

Satish Kumar by Satish Kumar
September 19, 2024
in अंतरराष्ट्रीय, टॉप न्यूज, देश, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख धीरे धीरे सामने आ रही है विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग की तारीख में अब केवल 20 दिनों से भी कम समय बचा है। सभी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है और चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच हरियाणा भाजपा के खेमे से चौंकाने वाली खबरयह सामने आ रही है की । भाजपा ने राज्य की सिरसा विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला।

हरियाणा चुनाव: सिरसा सीट पर भाजपा दे सकती है गोपाल कांडा को समर्थन, बदलेंगे समीकरण
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ रही है। इस बीच सिरसा सीट पर समीकरण बदलने की खबर है। सिरसा में भाजपा ने अपना ही उम्मीदवार वापस ले लिया है। पार्टी यहां से गोपाल कांडा को समर्थन दे सकती है।
सिरसा सीट पर बदल सकती है समीकरण।

You might also like

सोहना गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचरों की सराहनीय पहल-

सोहना गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचरों की सराहनीय पहल-

December 31, 2025
सोहना विधायक ने किया नगर परिषद का औचक निरीक्षण-

सोहना विधायक ने किया नगर परिषद का औचक निरीक्षण-

December 31, 2025

सिरसा से भाजपा ने वापस लिया नाम
सिरसा सीट से भाजपा प्रत्याशी रोहतास जांगड़ा ने नामांकन वापस ले लिया है। इस दौरान मौके पर भाजपा नेता अशोक तंवर भी मौजूद है । मीडिया से बातचीत में अशोक तंवर ने कहा है कि ये फैसला कांग्रेस को रोकने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी का लक्ष्य यह है कि एक बार फिर से भाजपा की सरकार बने। कांग्रेस मुक्त व भारत हरियाणा बने।

गोपाल कांडा को समर्थन
गोपाल कांडा के एनडीए में शामिल होने और उन्हें समर्थन देने को लेकर अशोक तंवर ने यह कहा है कि यह स्वाभाविक है। लोकसभा चुनाव में गोपाल कांडा ने भाजपा का साथ दिया था। वहीं, भाजपा उम्मीदवार रोहतास जांगड़ा ने मीडिया से कहा कि संगठन का आदेश सर्वमान्य है। कांग्रेस को हराना है यही एक हमारा लक्ष्य है। जो आदेश दिया जाएगा वह निर्णय न डी ए का होगा इस पर जो भी प्रत्याशी होगा उसका समर्थन करेंगे।

कौन हैं गोपाल कांडा?
हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता जो गोपाल कांडा सिरसा से विधायक हैं। इस पार्टी की स्थापना गोपाल कांडा ने की थी। वह पूर्व में राज्य के गृह, उद्योग एवं नगर निकाय मंत्री के तौर पर भी सेव चुके हैं। दिल्ली की एक अदालत ने एक एयर होस्टेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के हाई प्रोफाइल मामले में नेता को हाल में ही बरी किया था। बीते चुनाव में गोपाल कांडा ने सिरसा विधानसभा सीट मामूली अंतर से जीत ली थी। निर्वाचन कांडा ने अपने निकटतम उम्मीदवार निर्दलीय गोकुल सेतिया को 602 वोटों से हराया था।
भाजपा सरकार बनाएगी- खट्टर
दूसरी ओर हरियाणा के झज्जर में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा फिर से हरियाणा में सरकार बनाएगी। खट्टर ने कहा कि कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है, क्योंकि किसी भी पार्टी ने उनके साथ गठबंधन के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। कांग्रेस के नेता आरक्षण, सिखों पर बेतुके बयान दे रहे।

Post Views: 7,358
Tags: 83 cities of Haryana topped
Satish Kumar

Satish Kumar

Related Stories

सोहना गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचरों की सराहनीय पहल-

सोहना गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचरों की सराहनीय पहल-

by SEO Team
December 31, 2025
0

सोहना गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचरों की सराहनीय पहल- अपनी छुट्टियां ना लेकर छात्राओं की करा रहे पढ़ाई- स्कूल...

सोहना विधायक ने किया नगर परिषद का औचक निरीक्षण-

सोहना विधायक ने किया नगर परिषद का औचक निरीक्षण-

by SEO Team
December 31, 2025
0

सोहना विधायक ने किया नगर परिषद का औचक निरीक्षण- नगर परिषद स्टाफ की मौजूदगी को लेकर किया निरीक्षण- अधिकारियों के...

नए साल पर अरावली फार्म हाउसों पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा-पार्टी करने पर रहेगी पाबंदी..

नए साल पर अरावली फार्म हाउसों पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा-पार्टी करने पर रहेगी पाबंदी..

by SEO Team
December 29, 2025
0

नए साल के जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा- पार्टी आयोजन करने वाले फार्म हाउसों को थामाये नोटिस- बिना अनुमति...

ड्रग्स पार्टी में जश्न के बीच पुलिस की एंट्री-

ड्रग्स पार्टी में जश्न के बीच पुलिस की एंट्री-

by SEO Team
December 27, 2025
0

https://youtu.be/ZM5BBFs6lWU?si=Tm5b9SAG8ULO9nZS ड्रग्स पार्टी में जश्न के बीच पुलिस की एंट्री- अरावली पर्वत पर किया अवैध रूप से किया जा रहा...

Next Post
तेजी से भागती जा रही थी लग्जरी कार, पुलिस ने रुकवाई , फिर चेकिंग करने पर जो मिला, रह गए दंग

तेजी से भागती जा रही थी लग्जरी कार, पुलिस ने रुकवाई , फिर चेकिंग करने पर जो मिला, रह गए दंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .