Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब 51,000 रुपए दिए जाएंगे-

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
July 2, 2025
in राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब 51,000 रुपए दिए जाएंगे-

1.80 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले 16 लाख 65 हजार परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा-

You might also like

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

April 2, 2026
सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026

विवाह शगुन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है-

ब्यूरो रिपोर्ट चंडीगढ़ –

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब कन्यादान पर 51,000 रुपए दिए जाएंगे।हरियाणा के CM नायब सैनी ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी पर दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की है। इससे पहले 41 हजार रुपए सरकार की ओर से दिए जाते थे।यह योजना सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित है।
इस निर्णय से लगभग 1.80 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले 16 लाख 65 हजार परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पिछड़े वर्ग के परिवारों की बेटियों, किसी भी वर्ग की महिला खिलाड़ियों को और साथ ही और ऐसे जोड़े, जिनमें पति या पत्नी में से कोई एक भी दिव्यांग हो, को भी इतनी ही राशि दी जाएगी।
दरअसल हरियाणा में विवाह शगुन योजना को पहले इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी विवाह शगुन योजना के नाम से जाना जाता था और यह 1 अप्रैल 1983 से लागू है। 2015 में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने अपने कार्यकाल में नाम बदलकर मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना कर दिया था ।

 

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इसमें अनुसूचित जाति परिवारों को 71,000 रुपए की राशि विवाह के अवसर पर दी जा रही है। वहीं, विधवा, तलाकशुदा, अनाथ या बेसहारा महिलाओं के पुनर्विवाह पर भी 51,000 रुपए की राशि दी जाती है।इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र आवेदकों को शादी के 6 माह के भीतर विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पात्र परिवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Post Views: 207
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

by SEO Team
April 2, 2026
0

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

Next Post
देश में पहली बार शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ गुरुग्राम में होगा,उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे

देश में पहली बार शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ गुरुग्राम में होगा,उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .