Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
Sसतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर आज दिल्ली में होगी मीटिंग

Sसतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर आज दिल्ली में होगी मीटिंग

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
July 9, 2025
in जिला, टॉप न्यूज, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर दिल्ली में अहम बैठक हो रही है-

नए जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मध्यस्थता में यह उनकी पहली मीटिंग होगी-

You might also like

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

April 2, 2026
सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026

इस मुद्दे पर हो चुकी यह चौथी बैठक है-

 

सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों के बीच दिल्ली में आज एक अहम बैठक होने जा रही है जिसमे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,हरियाणा के सीएम सैनी और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल तथा अन्य प्रमुख मंत्रियों के साथ यह बैठक होगी।नए जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मध्यस्थता में यह उनकी पहली मीटिंग होगी। यह बैठक इस मुद्दे पर हो चुकी चौथी बैठक है।लेकिन इससे पहले की जो भी बैठकें हुई वह बेनतीज़ा रही और इस मुद्दे का कोई हल नहीं निकला।यहाँ तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी दोनों राज्यों को आपसी सहमति से समाधान निकालने को कहा हुआ है।

दरअसल मामला यह है कि हरियाणा का 212 किलोमीटर लंबी इस नहर में लगभग 92 किलोमीटर हिस्सा बन चुका है,जबकि पंजाब के 122 किलोमीटर हिस्से का निर्माण अब तक अधूरा है।जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी वर्ष 2002 में हरियाणा के पक्ष में फैसला सुनाया था और पंजाब को नहर निर्माण का आदेश दिया था, लेकिन वर्ष 2004 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा में कानून पास कर 1981 के समझौते को रद्द कर दिया था।इस मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा राज्य के मुख्यमन्त्री की पहली मीटिंग 18 अगस्त 2020 को हुई थी,और फिर दो बार और मीटिंग हुई लेकिन कोई सोल्युशन नहीं निकला। इस मामले में पंजाब सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि हमारे पास पानी बिल्कुल नहीं है और हम पानी देने में असमर्थ हैं।वहीँ इस मीटिंग से पहले SYL मुद्दे को लेकर हरियाणा में हुड्‌डा ने कहा है कि सरकार इसके लिए अवमानना याचिका दायर करे तो वहीँ इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि होश में आएं मान सरकार।पानी एक प्राकृतिक संसाधन है जिस पर पूरे देश का अधिकार होता है। फ़िलहाल अभी तक दोनों राज्य अपनी बातों को लेकर अड़े हैं ऐसे में आज होनेवाली मीटिंग पर सबकी नज़र है क्यूंकि केंद्र सरकार की मध्यस्थता से कोई नया रास्ता निकल आये क्यूंकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर इसका निपटारा जल्द से जल्द करने को कहा है।

Post Views: 1,724
Tags: #haryana news#chandigadh news#top news#big news#sutlej #yamuna#link#dispute#meeting#delhi
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

by SEO Team
April 2, 2026
0

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

Next Post
हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों आज करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल-

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों आज करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .