Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
हरियाणा में Road Accident – ट्रक के पीछे साइड में घुसी स्कॉर्पियो कार, एक फौजी समेत तीन दोस्तों की मौत

हरियाणा में Road Accident – ट्रक के पीछे साइड में घुसी स्कॉर्पियो कार, एक फौजी समेत तीन दोस्तों की मौत

admin by admin
September 13, 2024
in टॉप न्यूज, देश, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा में हुए भीषण Road Accident में भारतीय सेना के जवान सहित उसके दो दोस्तों की मौत हो गई। सेना का जवान परविंद्र छुट्टी समाप्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर वापस लौट रहा था।

हरियाणा के कैथल में भीषण सड़क हादसा हो गया है। नेशनल हाइवे 152 डी पर गांव करोड़ा के पास स्कॉर्पियो कार की ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक महेंद्रगढ़ जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे, जो अपने फौजी दोस्त को अंबाला रेलवे स्टेशन में छोड़ने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो उनकी कार के साथ हादसा हो गया। मृतकों की पहचान गांव डालणवास निवासी 35 वर्षीय कृष्ण, 26 वर्षीय सुदीप और गांव सुरैती निवासी 35 वर्षीय परविंद्र के तौर पर हुई है। परविंद्र भारतीय सेना का जवान था।

You might also like

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

April 2, 2026
सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026

घटना शुक्रवार सुबह करीब दो बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को सूचित किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नगर अस्पताल में भिजवाया गया। पुलिस ने घटना में मृतक फौजी के चाचा की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है।

मृतक परविंद्र के चाचा लीलाराम ने पूंडरी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका भतीजा परविंद्र जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड था। वह करीब एक महीने की छुट्टी पर गांव आया हुआ था। शुक्रवार को उसे ड्यूटी पर पहुंचना था, इसलिए वह वीरवार शाम को गांव से रवाना हुआ। उसे गांव बुचावास गांव से अंबाला के लिए बस लेनी थी, जो उससे छूट गई। ऐसे में परविंद्र ने अपने दोस्त कृष्ण और सुदीप को कार लेकर बुलाया और उसे अंबाला तक पहुंचाने के लिए अनुरोध किया।

तीनों दोस्त कार में सवार होकर नेशनल हाइवे 152 डी पर रवाना हो गए। जब वे गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो सामने से जा रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ट्रक को रोक दिया, जिससे उनकी कार ट्रक में जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों युवक कार में फंस गए, जिनके शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

परविंद्र के चाचा ने बताया कि परविंद्र करीब 10 साल से फौज में था। उसकी शादी हो चुकी है और उसका करीब 6 साल का एक बेटा भी है। हादसे के दौरान परविंद्र गाड़ी चला रहा था।

सुदीप के जीजा आनंद ने बताया कि सुदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 10वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वह खेती-बाड़ी कर रहा था। इसके अलावा कृष्ण भी पांचवीं पास था और अब खेती करता था।

पूंडरी थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि ट्रक चालक की ओर से डायल 112 पर हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने परविंद्र के चाचा की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Post Views: 855
admin

admin

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

by SEO Team
April 2, 2026
0

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

Next Post
हिंदी दिवस: पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं। बोले  ‘सोचता हूं अगर हिंदी बोलना-समझना नहीं आता तो कैसे लोगों तक पहुंचता’,

हिंदी दिवस: पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं। बोले 'सोचता हूं अगर हिंदी बोलना-समझना नहीं आता तो कैसे लोगों तक पहुंचता',

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .