Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
कांग्रेस क्यों पिछड़ी हरियाणा में, क्या हुड्डा-सैलजा की गुटबाजी ले डूबी कांग्रेस को?

कांग्रेस क्यों पिछड़ी हरियाणा में, क्या हुड्डा-सैलजा की गुटबाजी ले डूबी कांग्रेस को?

admin by admin
October 8, 2024
in टॉप न्यूज, देश, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

कुमारी शैलजा और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा दोनों ही हरियाणा में सीएम पद के दावेदार माने जा रहे हैं। भूपेंद्र हुड्डा हरियाणा के प्रमुख जाट नेता हैं और बीते कई वर्षों से वह हरियाणा में कांग्रेस का मुख्य चेहरा रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा 2024 चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। ताजा आंकड़ों में भाजपा 49 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 35 सीटों के साथ पिछड़ती नज़र आ रही है। हालांकि अभी अंतिम नतीजों के बाद ही सही स्थिति का आंकलन हो सकेगा, लेकिन मौजूदा स्थिति के आधार पर कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के कारणों की चर्चा गलियारों में शुरू हो गई है। कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के पीछे जो सबसे बड़ी वजह सामने आ रही हैं, उनमें से एक वजह राज्य में पार्टी के चेहरे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के बीच के मतभेद भी मानी जा रही हैं।

You might also like

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया-

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया

July 8, 2025
हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया-

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया-

July 8, 2025

हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा सीएम पद के दावेदार की रेस में सबसे आगे थे। यही वजह है कि दोनों नेताओं के बीच खटपट की खबरें अक्सर सुर्खियां बन जाती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी भूपेंद्र हुड्डा का चेहरा ही सबसे आगे था, लेकिन उसमें कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। यही वजह है कि इस बार चुनाव में कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में भूपेंद्र हुड्डा शामिल तो हैं, लेकिन पार्टी ने अन्य नेता भी सीएम पद की रेस में बने लगातार बने हुए हैं, और इनमें सबसे प्रमुख चेहरा कुमारी शैलजा का है। कुमारी शैलजा हरियाणा में दलित राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं। साथ ही वह पांच बार सांसद रह चुकी हैं और कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं।

कुमारी शैलजा ने चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान ऐसे संकेत दिए थे कि उनका नाम उन नेताओं में शामिल हैं, जिनके नाम पर पार्टी सीएम पद के लिए विचार कर सकता है। मतगणना से पहले कुमारी शैलजा ने पार्टी आलाकमान से मीटिंग भी की थी। वहीं कुमारी शैलजा के सीएम पद पर दावे को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा था ‘लोकतंत्र में हर किसी का सीएम पद पर अधिकार है, लेकिन सीएम चुने जाने की एक प्रक्रिया है, जिसमें विधायक अपना विचार देते हैं। उसके बाद पार्टी आलाकमान तय करता है।

Post Views: 4,046
admin

admin

Related Stories

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया-

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया

by Hariyana Vardaan
July 8, 2025
0

हरियाणा के पलवल में "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" अभियान कार्यक्रम चलाया गया - कार्यक्रम में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन...

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया-

हरियाणा के पलवल में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान कार्यक्रम चलाया गया-

by Hariyana Vardaan
July 8, 2025
0

हरियाणा के पलवल में "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" अभियान कार्यक्रम चलाया गया - कार्यक्रम में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन...

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की ड्रेस कोड तय की गयी-

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की ड्रेस कोड तय की गयी-

by Hariyana Vardaan
July 8, 2025
0

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की यूनिफॉर्म तय की गयी - :20 जुलाई से लागू होगा नियम- शिक्षा विभाग...

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर गर्भवती महिलाओं को नोटिस जारी किए गए

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर गर्भवती महिलाओं को नोटिस जारी किए गए

by Hariyana Vardaan
July 8, 2025
0

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को नोटिस जारी किए गए - समयानुसार गर्भावस्था का रजिस्ट्रेशन नहीं...

Next Post
चार दिन पहले गायब हुए संत परमानंद का अरावली पहाड़ी की झाड़ियों में मिला शव..

चार दिन पहले गायब हुए संत परमानंद का अरावली पहाड़ी की झाड़ियों में मिला शव..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .