सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

You might also like

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का जायजा-
नगर पार्षद मनोज अवाना सहित परिषद जेई व ठेकेदार भी रहे मौके पर मौजूद-
सोहना दमदमा मार्ग पर विकसित किया जा रहा है दीन दयाल उपाध्याय पार्क-
सोहना के चौक चौराहों का भी होगा सौंदर्य करण,चिंहित किए जा रहे स्थान-
सोहना,विशाल राघव हरियाणा वरदान संवाददाता।
सोहना नगर परिषद में कार्यकारी अभियंता की स्थाई तैनाती होने के बाद जहाँ एक तरफ सोहना नगर परिषद के अधूरे पड़े कार्य शुरू हो गए है।वही दूसरी तरफ परिषद के अधीन आने वाले चौक चौराहों का सौंदर्य करण करने के लिए सर्वे शुरू कर दी गई है।
 बतादें कि सोहना नगर परिषद वार्ड नंबर तीन के दमदमा रोड पर सिथित दीन दयाल उपाध्याय पार्क के अधूरे कार्य को शुरू करने के लिए कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने वार्ड पार्षद मनोज अवाना जेई शारुख खान व पार्क को विकसित करने वाले ठेकेदार के साथ पार्क के अधूरे पड़े कार्य का मोआयना नही किया बल्कि ठेकेदार को तुरंत कार्य शुरू करने के लिए आदेश भी दिया।
सोहना नगर परिषद वार्ड नंबर तीन के नगर पार्षद मनोज अवाना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोहना नगर परिषद में स्थाई एक्सईएन नही होने के कारण  सोहना के विकास कार्यो पर ब्रेक लगा हुआ था।लेकिन सोहना नगर परिषद में जैसे ही विक्की कुमार को स्थाई एक्सईएन के पद पर नियुक्त किया गया है।वैसे ही सोहना में विकास की रफ्तार बढ़ने लगी है,क्योंकि विक्की कुमार पहले भी सोहना नगर परिषद में एक्सईएन के पद पर रह चुके है।जिनको सोहना के बारे में पूरी जानकारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि सोहना में बेहतर विकास कार्य होंगे।लेकिन देखना इस बात का होगा कि एक्सईएन साहब नगर परिषद वासियों की कितनी उम्मीदों पर खरा उतरते है।

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर-

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर-

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर- हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ द्वारा कराया गया डिपोर्ट- फर्जी पासपोर्ट...

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *