Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर के कठुआ शहर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भारी मुठभेड़, लगातार हो रही गोलीबारी

Satish Kumar by Satish Kumar
September 18, 2024
in अंतरराष्ट्रीय, टॉप न्यूज, देश
0
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर के कठुआ शहर में आतंकवादियों के छुपकर रहने की मिली खुफिया जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है.बानी लवांग क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में 2-3 आतंकवादियों के समूह को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है. आतंकवादी इलाके में घने कोहरे का फायदा उठा रहै हैं.

कठुआ के बानी इलाके में पुलिस और सेना ने इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. दोनों टीम जब आतंकवादियों की तलाश कर रही थी तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद से ही दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. हालातों को कंट्रोल करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है.

You might also like

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026
(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

January 11, 2026

सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले में भी सर्च ऑपरेशन जारी करा
वहीं जम्मू-कश्मीर में 2 अधिकारियों और 2 आतंकियों की मौत के बाद से पुंछ में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. सुबह पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी. यहां भी सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. हाल के दिनों में कश्मीर के जम्मू इलाके में कई आतंकी घटनाओं की गतिविधि देखी गई हैं. सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में कई आतंकी मारे जा चुके हैं.

नए प्लान के साथ हमले को अंजाम दे रहे आतंकी
हाल के हमलों पर नजर डालें तो इससे साफ पता चलता है कि अब आतंकी सुरक्षाबलों के सामने आने से बच रहे हैं. अब वो छिपकर हमले कर रहे हैं. इसके लिए आतंकी ऐसे स्थानों को चुन रहे हैं, जहां तक अतिरिक्त सुरक्षाबलों के पहुंचने से पहले ही वो भागने में कामयाब हो जाएं. घात लगाकर हमले के पीछे आतंकियों के मददगार ओजीडब्ल्यू यानी ओवर ग्राउंड वर्कर की भूमिका पहले भी देखी जाती रही है.

कौन होते हैं ओजीडब्ल्यू?
ये ओजीडब्ल्यू वो होते हैं, जो आतंकियों को सुरक्षाबलों की हरकतों का सारा इनपुट देते हैं. साल 2019 में एसओजी ने जम्मू रीजन के बाड़ी के साथ ही कई इलाकों से कश्मीर के शोपियां में 7 लोगों को पकड़ा था. इसमें से 4 को छोड़ दिया गया था. लेकिन बाकियों ने पूछताछ में माना था कि वो ओवर ग्राउंड वर्कर हैं. इन्हें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू में रेकी करने के लिए भेजा था. इससे पहले और इसके बाद भी कई बार पकड़े गए ओजीडब्ल्यू ने इस बात को स्वीकार किया है.

Post Views: 3,002
Satish Kumar

Satish Kumar

Related Stories

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर-

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर-

by SEO Team
January 7, 2026
0

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर- हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ द्वारा कराया गया डिपोर्ट- फर्जी पासपोर्ट...

Next Post

बिहार के किशनगंज जिले में ट्रेन के इंजन में अचानक लगी आग, लोगो में मची भगदड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .