Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
बदलेगा  मौसम की जानकारी लेने का तरीका: पंजाब और हरियाणा में बढ़ेगा  रडार, कई भाषाओं में हर घंटे मिलेगा अपडेट जाने कैसे ?

बदलेगा मौसम की जानकारी लेने का तरीका: पंजाब और हरियाणा में बढ़ेगा रडार, कई भाषाओं में हर घंटे मिलेगा अपडेट जाने कैसे ?

Satish Kumar by Satish Kumar
September 21, 2024
in अंतरराष्ट्रीय, टॉप न्यूज, देश, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

मौसम:पंजाब और हरियाणा में रडार की संख्या बढ़ाने को लेकर सरकारों में चर्चा चल रही है। कुछ वह लगाएंगे और कुछ मौसम केंद्र की तरफ से स्थापित किए जाएंगे। रडार की संख्या बढ़ने से ज्यादा सटीकता के साथ भविष्यवाणी की जा सकेगी। इसका लाभ किसानों को और आम इंसान को भी मिलेगा और सरकारों के पॉलिसी मेकर्स को भी मिलेगा।मौसम हर इंसान के जीवन पर गहरा असर डालता है। किसी भी मौसमी घटना से पहले उसकी जानकारी लोगों तक, उनकी भाषा में पहुंचाना बड़ी चुनौती है। मौसम केंद्र कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जो मौसम की जानकारी लेने का तरीका बदल देंगे।
किसान, पॉलिसी मेकर और आम नागरिकों तक मौसम की सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए पंजाब और हरियाणा में कई रडार लगाने का फैसला किया गया है। अपडेट भी लोगों को लोकेशन आधारित और कई भाषाओं में मिलेंगे।
एआई का प्रयोग भी किया जाएगा शुरू
आईएमडी व चंडीगढ़ सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालय मौसम निगरानी में व्यापक स्तर पर टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे हैं। सटीक मौसम पूर्वानुमान से लोगों के जीवन में सुधार आएगा और वे प्राकृतिक आपदाओं से बेहतर ढंग से निपट सकेंगे। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग भी शुरू किया जाएगा। भारत सरकार ने मिशन मौसम की शुरुआत की है।
रडार की संख्या बढ़ने से मिलेगी सटीक जानकारी
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि मिशन मौसम का प्राथमिक लक्ष्य मौसम की घटनाओं और जलवायु से संबंधित चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाने और उनका जवाब देने की देश की क्षमता को बढ़ाना है। मार्च 2026 तक बेहतर निगरानी के लिए रडार, विंड प्रोफाइलर और रेडियोमीटर के बड़े नेटवर्क की स्थापना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मिशन मौसम को भारत मौसम विज्ञान विभाग, एनसीएम आरडब्ल्यूए और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान मुख्य रूप से लागू करेंगे।
चंडीगढ़ के अंदर कहां बारिश होगी और , कहां नहीं…इसकी भी जानकारी मिलेगी
सुरेन्द्र पाल जी ने बताया कि ग्लोबल वॉर्मिंग व अन्य कई कारणों की वजह से मौसम के पैटर्न में बदलाव आया है। देखा जा रहा है कि चंडीगढ़ जैसे छोटे शहर में भी एक सेक्टर में बारिश होती है लेकिन उसके पास में मौजूद अगला सेक्टर सूखा पड़ा रहता है। वर्तमान में लोकेशन आधारित मौसम की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, इसलिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके इसमें सुधार करने की कोशिश की जा रही है।
वर्तमान में 12 किलोमीटर के रेडियस के लिए भविष्यवाणी की जाती है। आने वाले समय में लोकेशन आधारित भविष्यवाणी जारी की जा सकेगी। उदाहरण के लिए पूरे शहर में अगर बारिश सिर्फ सुखना लेक की तरफ होने वाली होगी, तो भविष्यवाणी में बताया जाएगा कि बारिश सुखना लेक और उसके आसपास के कुछ इलाके में होगी। अभी पूरे शहर के लिए बताया जाता है।
मौसम जीपीटी पर भी चल रहा काम
वर्तमान में हर 6 घंटे और 3 घंटे में मौसम के लिए नावकास्ट जारी किया जाता है, जिसमें तापमान और बारिश आदि की जानकारी दी जाती है। मौसम केंद्र की कोशिश है कि ज्यादा सटीकता के साथ इसे हर घंटे जारी किया जाए ताकि लोग जागरूक हो सकें। इसका फायदा कई स्तर पर होगा।लेकिन लोग घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी देखकर निकल सकेंगे। साथ ही किसानों को भी बहुत फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि आईएमडी एआई के इस्तेमाल पर भी व्यापक स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने मौसम जीपीटी के बारे में बताया। कहा है कि यह एक अत्याधुनिक प्रणाली है, जिसे टेक्स्ट और ऑडियो दोनों रूपों में त्वरित और विश्वसनीय मौसम संबंधीत जानकारी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे अगले कुछ वर्षों में शुरू किया जाएगा। साथ ही हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी के साथ अन्य कई भाषाओं में भी मौसम की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी इसको लेकर कार्य जारी है ।

 

You might also like

चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काट_कर हत्*या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे(वीडियो)

चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काट_कर हत्*या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे(वीडियो)

December 22, 2024
पुलिस थाने में तैनात एसपीओ की ड्यूटी के दौरान अचानक हुई मौत(वीडियो)

पुलिस थाने में तैनात एसपीओ की ड्यूटी के दौरान अचानक हुई मौत(वीडियो)

December 21, 2024

 

 

 

Post Views: 3,575
Tags: Haryana Weather News:
Satish Kumar

Satish Kumar

Related Stories

चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काट_कर हत्*या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे(वीडियो)

चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काट_कर हत्*या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे(वीडियो)

by Hariyana Vardaan
December 22, 2024
0

पुलिस के हत्थे चढ़ा चहेरे भाई का हत्यारोपी- तीन दिन पहले रात के समय कुल्हाड़ी से काट कर की थी...

पुलिस थाने में तैनात एसपीओ की ड्यूटी के दौरान अचानक हुई मौत(वीडियो)

पुलिस थाने में तैनात एसपीओ की ड्यूटी के दौरान अचानक हुई मौत(वीडियो)

by Hariyana Vardaan
December 21, 2024
0

सिटी पुलिस थाना में तैनात SPO ने आन ड्यूटी तोड़ा दम- मृतक कर्मी धर्मबीर ने आर्मी से रिटायर्ड होने के...

सोहना बाजार होगा जाम मुक्त पुलिस लगाएगी नो पार्किंग जॉन के बोर्ड(वीडियो)

सोहना बाजार होगा जाम मुक्त पुलिस लगाएगी नो पार्किंग जॉन के बोर्ड(वीडियो)

by Hariyana Vardaan
December 21, 2024
0

सोहना एसीपी ने की व्यपारियों के साथ बैठक- साइबर क्राइम को लेकर किया गया जागरूक- बैठक में पार्किंग व अतिक्रमण...

ताऊ के लड़के ने चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट(video)

ताऊ के लड़के ने चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट(video)

by Hariyana Vardaan
December 19, 2024
0

ताऊ के लड़के ने चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट- मृतक के दूसरे भाई व...

Next Post
Panchkula News: पैसों से भरा बैग छीनकर भागने के मामले में दो युवको को किया बरी ?

Panchkula News: पैसों से भरा बैग छीनकर भागने के मामले में दो युवको को किया बरी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .