Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
ड्रग्स पार्टी में जश्न के बीच पुलिस की एंट्री-

ड्रग्स पार्टी में जश्न के बीच पुलिस की एंट्री-

Hariyana Vardaan by Hariyana Vardaan
December 27, 2025
in जिला, टॉप न्यूज, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

ड्रग्स पार्टी में जश्न के बीच पुलिस की एंट्री-

अरावली पर्वत पर किया अवैध रूप से किया जा रहा था आयोजन-

You might also like

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

April 2, 2026
सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026

गुप्त सूचना के आधार पर की गई अवैध फार्म हाउस के अंदर छापेमारी-

ACP भोंडसी ने क्राइम टीमों के साथ मिलकर फार्महाउस A-58 पर मारा छापा-

पार्टी का मुख्य आयोजक नशीली वस्तुओं के साथ गिरफ्तार-

NDPS एक्ट, आबकारी अधिनियम और BNS की धाराओं में केस दर्ज-

भोंडसी थाना पुलिस को बाईपास कर की गई कार्यवाही-

सोहना,विशाल राघव हरियाणा वरदान संवाददाता।

भोंडसी एसीपी ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 65 पुलिस थाना व सेक्टर 39 व 40 क्राइम टीमों के साथ मिलकर रायसीना की अरावली पहाड़ी पर सिथित फार्म हाउस A-58 पर छापेमारी करते हुए मौके से पार्टी आयोजित कराने वाले एक युवक को गिरफ्तार करते हुए भारी सँख्या में अंग्रेजी शराब,बियर व चरस बरामद की है।

भोंडसी थाना पुलिस को किया बाईपास-

दरअसल डीसीपी गुरुग्राम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि भोंडसी पुलिस थाना के रायसीना इलाके की अरावली पहाड़ी पर सिथित फार्म हाउस नबर A-58 पर अवैध रूप से एक पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।जहां पर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है.जहाँ पर कुछ युवक युवतियां नशे में डीजे की धुन पर झूम रहे है।पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए फार्म हाउस के अंदर रेड करने की कमान एसीपी भोंडसी को सौपी गई जिन्होंने भोंडसी थाना पुलिस को बाईपास करते हुए गुरुग्राम सेक्टर 65 थाना पुलिस सेक्टर 39 व 40 की क्राइम टीमों को साथ लेकर फार्म हाउस के अंदर रेड की तो पुलिस ने अवैध पार्टी को आयोजित कराने वाले आनंद उर्फ एंडी निवासी वैशाली गाजियाबाद उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार करते हुए मौके से 101 बियर की बोतल,23 अंग्रेजी शराब की बोतल व 130 ग्राम चरस बरामद करते हुए आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट, आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायसीना अरावली पहाड़ी पर दर्जनों फार्म हाउसों पर होती है अवैध कॉमर्शियल पार्टी-

बतादें की भोंडसी थाना के रायसीना अरावली की पहाड़ी में दर्जनों फार्म हाउस बने हुए है।जिन फार्म हाउसों के अंदर अवैध रूप से ड्रग्स पार्टी,रेव पार्टी सरेआम स्थानीय पुलिस के साथ मिली भगत करके आयोजित की जाती रही है।लेकिन उक्त पार्टियां होने का मामला जैसे ही डीसीपी हितेश यादव के संज्ञान में आया वैसे ही पार्टी आयोजित करने वाले फार्म हाउसों पर शिकंजा कसा जा रहा है।ओर एक सप्ताह के अंदर दो फार्म हाउसों पर कार्यवाही भी की गई है।लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि नए साल पर अरावली की पहाड़ी पर आयोजित की जाने वाली पार्टियों पर डीसीपी साहब नकेल कसने में कितने कामयाब हो पाते है।

Post Views: 1,096
Hariyana Vardaan

Hariyana Vardaan

Related Stories

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम-

by Hariyana Vardaan
April 2, 2026
0

भोंडसी के शहीद कुमरपाल सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परिणाम- जिला शिक्षा अधिकारी रही बतौर मुख्यातिथि...

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by Hariyana Vardaan
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by Hariyana Vardaan
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by Hariyana Vardaan
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

Next Post
नए साल पर अरावली फार्म हाउसों पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा-पार्टी करने पर रहेगी पाबंदी..

नए साल पर अरावली फार्म हाउसों पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा-पार्टी करने पर रहेगी पाबंदी..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .