Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
जानकारी दें
Hariyana Vardaan
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • राज्य
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • खेल
No Result
View All Result
Hariyana Vardaan
No Result
View All Result
मुख्यमंत्री के मंत्रालय जंसमपर्क सूचना एवं भाषा विभाग में अंधेर नगरी चौपट राज-

मुख्यमंत्री के मंत्रालय जंसमपर्क सूचना एवं भाषा विभाग में अंधेर नगरी चौपट राज-

SEO Team by SEO Team
December 12, 2025
in टॉप न्यूज, राज्य, हरियाणा वरदान
0
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा मुख्यमंत्री के मंत्रालय में अंधेर नगरी चौपट राज-

जंसमपर्क सूचना एवं भाषा विभाग के अधिकारी उड़ा रहे कानून का मजाक-

You might also like

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

March 19, 2026
(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

January 11, 2026

आरटीआई के तहत दी जा रही है गलत जानकारी-

दबंग विभागीय अधिकारी कर रहे सरकार की छवि खराब-

दोबारा से जानकारी लेने के लिए महानिदेशक को भेजा गया है,रिमांडर-

चंडीगढ़,हरियाणा वरदान ब्यूरो-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अधीन आने वाले सूचना जनसपंर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के अधिकारी फिलहाल इतने बे लगाम हो चुके है।जिनको ना तो कानून का डर है और ही सरकार का कोई ख़ौफ़ है,”जी हां’बिल्कुल ठीक पढ़ रहे है,दरअसल हम ऐसा इसलिए बोल रहे है,कि विभागीय अधिकारी आरटीआई के तहत मांगी जाने वाली जानकारी का भी गलत जबाब देने से नही चूक रहे है।बतादें की सोहना निवासी एक व्यक्ति ने आरटीआई के जरिये छः बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी जिनमे से विभाग द्वारा मात्र एक बिंदु का जबाब दिया।लेकिन अफसोस जनक बात यह है कि जिस एक बिंदु का जबाब दिया गया है वह भी गलत है।अब इसे अधिकारियों की दबंगई कहे या फिर सरकार को बदनाम करने की साजिश कहे।हालांकि जिस व्यक्ति ने आरटीआई लगाई थी उसने विभागीय अधिकारियों को दोबारा से रिमांडर भेज कर सभी छः बिंदुओं पर स्पष्ट रूप से जानकारी देने का अनुरोध किया गया है।

आरटीआई में क्या मांगी गई थी जानकारी-

दरअसल सोहना के एक व्यक्ति द्वारा 29 अक्टूबर 2025 को महानिदेशक चंडीगढ़ से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना जनसपंर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के कार्यालय से रजिस्टर्ड पोस्ट के ज़रिए जिन छः बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी वह इस प्रकार है।
1:-हरियाणा में कुल कितने साप्ताहिक समाचार पत्र है,ओर उनके क्या-क्या नाम है,जिनको दिल्ली CBC से रेट कार्ड जारी किया गया है।
2:-हरियाणा जनसम्पर्क विभाग द्वारा कितने साप्ताहिक समाचार पत्रों को विज्ञापन सूची में शामिल किया गया है,ओर उनके क्या-क्या नाम है और कहा-कहा से प्रकाशित किए जा रहे है।
3:-साप्ताहिक समाचार पत्रों को किस नियम के तहत ओर किस अधिकारी की अनुमति पर विज्ञापन जारी किए जाते है,नियम की छाया प्रति दी जाए व अधिकारी के पद व नाम की भी जानकारी दी जाए।
4:-ऐसे कितने ओर कौन-कौन से साप्ताहिक समाचार पत्र है,जिनको दिल्ली CBC द्वारा रेट कार्ड जारी किया हुआ है,ओर हरियाणा विज्ञापन विभाग द्वारा इंपेलमेंट किया हुआ है,लेकिन उसके बाद भी विज्ञापन जारी नही किए जा रहे है,क्या कारण है,समाचार पत्रों के नाम सहित कारण बताया जाए।
5:-ऐसे कितने साप्ताहिक समाचार पत्र है,जिनके विज्ञापन हरियाणा में आई बाढ़ के दौरान रोके गए थे,लेकिन अभी तक भी जारी नही किए जा रहे है,समाचार पत्रों के नाम सहित खुलासा किया जाए,उस अधिकारी का नाम भी बताया जाए,जिस अधिकारी के आदेश पर विज्ञापन जारी नही किए जा रहे है।
6:-हरियाणा में बाढ़ के दौरान रोके गए साप्ताहिक समाचार पत्रों के विज्ञापन को दोबारा कितनी तारीख से शुरू किया गया था,ओर विज्ञापन किस-किस समाचार पत्र के लिए जारी किए जा रहे है,समाचार पत्रों के नाम सहित,यह भी जानकारी दी जाए कि विज्ञापन किस अधिकारी के आदेश के बाद शुरू किए गए थे,जो पत्र विज्ञापन जारी करने के लिए जारी किया गया था उसकी छाया प्रति भी दी जाये।

विभागीय अधिकारियों द्वारा क्या दी गई जानकारी-

बतादें कि विभागीय अधिकारियों ने दिनांक 19 नवंबर 2025 को पत्र क्रमांक नंबर IPRDH(E-11)RTI/2062/2025/34635 जारी करते हुए 8 बिंदुओं में से मात्र एक बिंदु पर जानकारी देते हुए बताया गया है कि हरियाणा में CBC से रेट कार्ड जारी किए गए मात्र आठ समाचार पत्र है।लेकिन जो जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है,वह भी कानून का मख़ौल उड़ाते हुए गलत दी गई है।विभाग द्वारा वह एक जानकारी भी सांझा भी दी गई है।जिसका आरटीआई से कोई लेना देना ही नही।दरअसल अधिकारियों ने यह भी बताया कि हरियाणा में कितने साप्ताहिक समाचार पत्रों को प्रेसकार्ड की मान्यता दी गई है।

आखिर कौन करेगा कार्यवाही-

विभागीय अधिकारियों द्वारा दिए गए आरटीआई के जबाब से एक बात तो सिद्ध होती है,की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रालय सूचना जनसपंर्क एवं भाषा विभाग में तैनात कर्मचारी व अधिकारी जमकर कानून का मजाक उड़ा रहे है।जिनको ना तो कानून का ख़ौफ़ है,ओर ना ही अपने ऊपर कार्यवाही होने का कोई डर है।जो कि विभाग के अंदर बैठकर मुख्यमंत्री के मंत्रालय को बदनाम करने की साजिश रच रहे।लेकिन अब देखना इस बात का होगा कि मुख्यमंत्री अपने विभाग के अंदर बैठे ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कब तक ओर क्या कार्यवाही अमल में आते है।

Post Views: 1,111
SEO Team

SEO Team

Related Stories

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू-

by SEO Team
March 19, 2026
0

सोहना दीनदयाल उपाध्याय  पार्क का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू- नगर परिषद कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार ने लिया पार्क का...

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

(video)संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/D-a-WrfNtVM?si=x6pu0qyWvjv7NZED संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन- देश में फैल रही भ्रांतियों को दूर...

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

(video)”जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह-

by SEO Team
January 11, 2026
0

https://youtube.com/shorts/RwkLguHTteU?si=icnQMQI7sEJ2Ug-h "जी राम जी,बोलने को लेकर कांग्रेस कर रही सत्याग्रह- कांग्रेस का आरोप बीजेपी महात्मा गांधी का नाम मिटाने का...

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर-

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर-

by SEO Team
January 7, 2026
0

अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया खूंखार गैंगस्टर- हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ द्वारा कराया गया डिपोर्ट- फर्जी पासपोर्ट...

Next Post
करोड़ो रूपये की विदेशी शराब मामले का मास्टरमाइंड वाइन शॉप मालिक गिरफ्तार-

करोड़ो रूपये की विदेशी शराब मामले का मास्टरमाइंड वाइन शॉप मालिक गिरफ्तार-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hariyana vardaan logo

'हरियाणा वरदान' एक प्रमुख न्यूज पेपर और डिजिटल नेटवर्क है जो भारत, हरियाणा राज्य की सारी ताज़ा खबरें प्रकाशित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करना है।

  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .

No Result
View All Result
  • टॉप न्यूज
  • जिला
  • खेल
  • हरियाणा वरदान
  • Contact Us

© 2024 Hariyana Vardaan News .